भारत को टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 12 जीत के बाद पहली बार हार का सामना किया है. भारत के पास अब जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैच बचे हैं जिन्हें जीतकर ही सेमीफाइनल की राह बन सकती है.