विज्ञापन
5 years ago
दुबई:

South Africa vs Sri Lanka, 25th Match: खिताब के प्रबल दावेदार इंग्लैंड की टीम ने जारी टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के बहुत ही अहम मुकाबले में शनिवार को खेले गए दूसरे एकतरफा मुकाबले में कंगारुओं को 8 विकेट से बुरी तरह से रौंद दिया. और इस जीत के नायक रहे जोस बटलर (71 रन, 32 गेंद, 5 चौके, 5 छक्के), जिन्होंने जारी विश्व कप सबसे तेज और बहुत ही आतिशी अर्द्धशतक जड़ते हुए मुकाबले को एकदम एकतरफा बना दिया. बटलर का अंदाज इतना भयावह रहा कि मुकाबला 11.4 ओवरों में ही खत्म हो गया. इस दौरान इंग्लैंड के दो विकेट जरूर गिरे, लेकिन कंगारुओं का स्कोर इतना ज्यादा कम था कि इंग्लैंड ने लगातार अटैक जारी रखा और बहुत जल्द ही मुकाबला अपनी झोली में डाल लिया. क्रिस जॉर्डन को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने 3 विकेट लिए.

SCORE BOARD

इससे पहले इंग्लैंड ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 20 ओवरों में 9 विकेट पर सिर्फ 125 ही रन बनाने दिए. 
ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और दूसरे ही ओवर में डेविड वॉर्नर (1) वोक्स की गेंद पर विकेट के पीछे क्या लपके गए कि मानो कंगारुओं के सुर ही बिगड़ गए. ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और दूसरे ही ओवर में डेविड वॉर्नर (1) वोक्स की गेंद पर विकेट के पीछे क्या लपके गए कि मानो कंगारुओं के सुर ही बिगड़ गए.  एक के बाद एक दिग्गज लौटे और देखते ही देखते स्कोर 4 विकेट पर 21 और फिर 5 विकेट पर 51 हो गया. स्मिथ (1), मैक्सवेल (6) और स्टोइनिस (0) की बत्ती गुल हो गयी. न तो कंगारू बल्लेबाजों से पेसरों की सीम, स्विंग और धीमापन ही झिला और न ही स्पिनरों को अच्छी तरह खेल सके. आप यह सोचिए कि अगर पुछल्ले एस्टन अगर (20), कमिंस (12) और मिशेल स्टॉर्क (13) थोड़ी देर पिच पर नहीं टिकते, तो कंगारू सौ का भी आंकड़ा नहीं छू पाते. क्रिस जॉर्डन ने सबसे ज्यादा तीन और वोक्स और टायले मिल्स ने दो-दो और आदिल राशिद को एक विकेट मिला.

इंंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी इलेवन में मिशेल मार्श की जगह दूसरे स्पिनर एस्टन अगर को शामिल किया, लेकिन यह फैसला बिल्कुल भी कारगर साबित नहीं रहा क्योंकि इस चयन पर उसके बल्लेबाजों ने मानों बाल्टी  भरकर पानी फेर दिया. दोनों देशों की वास्तविक XI पर नजर दौड़ा लें: 

इस वजह से दी स्पिनर को जगह: ऑस्ट्रेलिया ने एक बल्लेबाज की कीमत पर एक स्पिनर को शामिल किया, लेकिन उसके बल्लेबाज बुरी तरह से नाकाम रहे और स्कोर इतना ज्यादा कम रहा कि कंगारू स्पिरनों का दो स्पिनर खिलाना या न खिलाना बराबर हो गया. हालांकि, इंग्लिश पारी में लिविंगस्टोन और आदिल राशिद ने बहुत ही किफायदी गेंदबाजी की. भले ही इन्हें एक-एक विकेट मिला, लेकिन इन्होंने रन बहुत ही कम दिए. ऐसे में कंगारुओं के दो स्पिनर खिलाने का फैसला सही ही था, लेकिन इस फैसले पर पहले पानी फेरा टॉस ने और फिर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने. बल्लेबाजों ने कहीं ज्यादा पानी फेरा. नतीजा दो स्पिनरों को खिलाना अप्रासंगिक हो गया. मैच में खेलीं दोनों देशों की फाइनल XI पर गौर फरमा लें:

ऑस्ट्रेलिया: 1. एरॉन फिंच (कप्तान) 2. डेविड वॉर्नर 3. ग्लेन मैक्सवेल 4. स्टीव स्मिथ 5. मारकस स्टोइनस 6. एस्टन अगर 7. मैथ्यू वेड 8. पैट कमिंस 9. मिशेल स्टॉर्क 10. एडम जंपा 11. जोश हैजलवुड

इंग्लैंड: 1. इयॉन मोर्गन (कप्तान) 2. जेसन रॉय 3. जोस बटलर (विकेटकीपर) 4. डेविड मलान 5. जॉनी बैर्यस्टो 6. लियाम लिविंगस्टोन 7. मोईन अली 8. क्रिस वोक्स 9. क्रिस जॉर्डन 10. आदिल राशिद 11. टायमल मिल्स
 

VIDEO:INDIA vs NZ: भारतीय टीम में क्या बदलाव ज़रूरी? कहीं देर ना हो जाए, बोले एक्सपर्ट्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Eoin Joseph Gerard Morgan, Aaron James Finch, Jason Jonathan Roy, David Andrew Warner, England Vs Australia 10/30/2021 Enau10302021204837, Dubai International Cricket Stadium Dubai, ICC T20 World Cup 2021, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com