टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान को 61 रन से हार मिली, जिसके बाद देश में आलोचनाओं का दौर शुरू हुआ. पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ और शाहिद आफरीदी ने बाबर आजम और शाहीन आफरीदी को टीम से बाहर करने की बात कही थी. शादाब खान ने नामीबिया के खिलाफ मैच में नाबाद 36 रन बनाए और 3 विकेट लेकर अपनी क्षमता दिखाई.