विज्ञापन

T20 WC 2026 के महासमर का होगा आगाज, किस फॉर्मेट में और कहां खेले जाएंगे मुकाबले, जानें हर F&Q का जवाब

T20 WC 2026 IND vs USA: Team India अपने वर्ल्ड कप सफर की शुरुआत अमेरिका (USA) के खिलाफ करेगी. यह मैच कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत होगी.

T20 WC 2026 के महासमर का होगा आगाज, किस फॉर्मेट में और कहां खेले जाएंगे मुकाबले, जानें हर F&Q का जवाब
T20 WC 2026 IND vs USA
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च तक होगा
  • इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें भाग लेंगी, जिन्हें चार समूहों में बांटा गया है और सुपर-8 स्टेज होगी
  • भारत की टीम अपना पहला मैच अमेरिका के खिलाफ आज 7 फरवरी को कप्तान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलेगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

T20 WC 2026 Team-Venues IND vs USA-PAK vs NED: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में T20 वर्ल्ड कप 2026 का बिगुल आज, 7 फरवरी से बजने जा रहा है. 20 टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में क्रिकेट फैंस को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे. भारतीय टीम अपने वर्ल्ड कप सफर की शुरुआत अमेरिका (USA) के खिलाफ करेगी. यह मैच कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत होगी. टीम इंडिया इस मैच में अपनी नई रणनीति और युवा खिलाड़ियों के साथ जीत के साथ आगाज करना चाहेगी. वहीं, पाकिस्तान की टीम अपने अभियान का आगाज नीदरलैंड्स के खिलाफ करेगी. तो चलिए हम दे रहे आपको भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस महासमर से जुड़े आपके सभी सवालों के जवाब. 

1. T20 वर्ल्ड कप 2026 कब से कब तक चलेगा?

T20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट का आगाज आज 7 फरवरी 2026 से शुरू हो रहा है जो 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा. लगभग एक महीने तक चलने वाले इस क्रिकेट उत्सव में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं.

2. कहां-कहां खेले जाएंगे मैच ?

इस बार मेजबानी दो देशों के पास है, भारत और श्रीलंका. भारत में मैच अहमदाबाद, कोलकाता, दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में होंगे, जबकि श्रीलंका में कोलंबो (दो ग्राउंड) और कैंडी में मैच आयोजित किए जाएंगे.

3. टूर्नामेंट में कुल कितनी टीमें भाग ले रही हैं?

साल 2024 के सीजन की तरह ही इस बार भी कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इन सभी टीमों को चार अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है.

4. किस फॉर्मेट में खेला जा रहा है T20 वर्ल्ड कप 2026?

इस टूर्नामेंट में 20 टीमों को 5-5 के चार ग्रुप में रखा गया है जिसमे हर ग्रुप से टॉप पर रहने वाली दो टीमें सुपर-8 स्टेज में जाएंगी. वहीं सुपर-8 में भी दो ग्रुप होंगे और वहां से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करेंगी. 

5. भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कब होगा?

क्रिकेट फैंस का इंतजार 15 फरवरी को खत्म होगा जब भारत और पाकिस्तान ग्रुप स्टेज में आमने-सामने होंगे. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा.

6. कहां खेला जाएगा T20 WC का फाइनल मैच?

फाइनल मैच का स्थान अभी आधिकारिक तौर पर फाइनल नहीं किया गया है. यह पाकिस्तान के टूर्नामेंट में प्रदर्शन पर निर्भर करेगा. फाइनल या तो अहमदाबाद में हो सकता है या फिर कोलंबो में जो कि एक दिलचस्प पहलू है. (अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है तो मैच कोलंबो में होगा, नहीं तो फाइनल अहमदाबाद में होगा.)

7. किन टीमों ने जीता है T20 वर्ल्ड कप?

भारत ने 2007 और 2024 में खिताब जीतकर दो बार की चैंपियन है. वहीं वेस्टइंडीज ने भी दो बार (2012, 2016) में खिताब जीत चुका है. इसके बाद इंग्लैंड (2010, 2022) और ऑस्ट्रेलिया (2021) अन्य प्रमुख विजेता रहे हैं.

भारत का टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल

ग्रुप स्टेज

7 फरवरी vs अमेरिका

12 फरवरी vs नामीबिया

15 फरवरी vs पाकिस्तान

18 फरवरी vs नीदरलैंड्स

किस ग्रुप में कौन

ग्रुप ए- भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया, नेदरलैंड्स.
ग्रुप बी- ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड, ओमान.
ग्रुप सी- इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज, इटली, स्कॉटलैंड, नेपाल.
ग्रुप डी- साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, यूएई, कनाडा.

ये भी पढ़ें: IND vs USA : वानखेड़े की पिच क्या गुल खिलाएगी, किस टीम का पलड़ा है भारी, आज किसका होगा हल्ला बोल ?

T20 World Cup 2026: एक साल का प्रदर्शन, AI ने सभी टीमों को तौला, दिए 10 में से इतने नंबर, यह टीम खिताब की सबसे बड़ी दावेदार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com