विज्ञापन

T20 World Cup 2026: पाकिस्तानी चैनल फैला रहा झूठ, राजीव शुक्ला के वीडियो से छेड़छाड़, BCCI उपाध्यक्ष ने की यह अपील

Pakistan Using Fake AI Video to Save Face: चौंतरफा दवाब में पाकिस्तान झुका और उसने यू-टर्न लिया. लेकिन इसके बाद अब पाकिस्तान अपना मुंह छुपाने के लिए झूठ का सहारा ले रहे हैं.

T20 World Cup 2026:  पाकिस्तानी चैनल फैला रहा झूठ, राजीव शुक्ला के वीडियो से छेड़छाड़, BCCI उपाध्यक्ष ने की यह अपील
Pakistan Using Fake AI Audio: झूठ बोल चेहरा छिपा रहा पाकिस्तान

Pakistan Using Fake AI Video to Save Face: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में लंबे चले ड्रामे के बाद पाकिस्तानी सरकार ने अपने ही फैसले पर यू-टर्न लिया और 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का फैसला वापिस ले लिया. बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ने यह कहकर फैंस को चौंका दिया था कि टीम वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी या नहीं इसका फैसला सरकार लेगी. सरकार ने कहा कि वह टी20 वर्ल्ड कप तो खेलेगी, लेकिन भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी. रिपोर्ट्स आई कि अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलता है तो आईसीसी उसके खिलाफ कड़े एक्शन ले सकती है, जबकि ब्रॉडकास्टर ने लीगल एक्शन का मन बनाया था. आईसीसी ने बैकचैनल बाचचीत शुरू की. भारत-पाक महामुक़ाबले के मुमकिन होने से पहले क्रिकेट की दुनिया की तीन सरकारें, चार क्रिकेट बोर्ड (पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और यूएई) और ICC सोमवार को ज़बरदस्त तरीके से एक्टिव हो गईं. चौंतरफा दवाब में पाकिस्तान झुका और उसने यू-टर्न लिया. लेकिन इसके बाद अब पाकिस्तान अपना मुंह छुपाने के लिए झूठ का सहारा ले रहे हैं. 

AI का इस्तेमाल, झूठ बोल बचा रहे चेहरा

पाकिस्तानी दिग्गज शोएब मलिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वह बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का एक ऐसा बयान चला रहे हैं, जिसमें वह कह रहे हैं कि बीसीसीआई के लगातार अनुरोध पर आईसीसी ने पाकिस्तान से बात की और पाकिस्तान को भारत के खिलाफ खेलने के लिए राजी करने की बात कही. हालांकि, यह बयान पूरी तरह से गलत है क्योंकि राजीव शुक्ला ने कभी भी इस तरह का बयान दिया ही नहीं है. पाकिस्तान ने एआई का इस्तेमाल करके झूठ का सहारा लेकर अपना चेहरा छुपाने की कोशिश की है. 

वहीं राजीव शुक्ला ने पाकिस्तान की इस करतूत पर रिएक्शन दिया है. बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा,"भारत-पाकिस्तान विश्व कप मैच पर मेरी टिप्पणियों का एक वीडियो, AI का उपयोग करके, ऑडियो में हेरफेर किया गया है. ये बयान मेरे नहीं हैं. मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे इस भ्रामक सामग्री पर विश्वास न करें और इसे प्रसारित न करें, और जहां भी ऐसे वीडियो दिखाई दें, इसको रिपोर्ट करें." 

क्या बोले थे राजीव शुक्ला

बता दें, पाकिस्तान के ड्रामे पर बीसीसीआई ने शुरू से ही यह स्टैंड बनाए रखा था कि जो भी आईसीसी फैसला लेगी, बोर्ड उस अनुसार काम करेगा. वहीं पाकिस्तान के यू-टर्न पर राजीव शुक्ला ने कहा था,"मैं आईसीसी के प्रतिनिधियों द्वारा शुरू की गई बातचीत के परिणाम से बहुत खुश हूं. इसकी देखरेख आईसीसी अध्यक्ष और उन प्रतिनिधियों ने की जो लाहौर में पीसीबी और बीसीबी से बात करने गए थे. यह आपसी सहमति से निकाला गया हल है जो क्रिकेट की अहमियत को प्राथमिकता देता है." बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने कहा कि यह सबके लिए विन-विन सिचुएशन है. बांग्लादेश की भावनाओं को भी समझा गया है, और उनके बोर्ड को कुछ राहत मिली है, और वे भी खुश हैं.

'ड्रामे किया' रहे खाली हाथ 

भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार को वापस लेते हुए पाकिस्तान सरकार ने एक विज्ञप्ति में कहा,"बहुपक्षीय बातचीत के नतीजों और दोस्त देशों के अनुरोध के बाद पाकिस्तान सरकार पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को निर्देश देती है कि वह 15 फरवरी 2026 को आईसीसी पुरूष टी20 विश्व कप का अपना निर्धारित मैच खेलने मैदान पर उतरे." पाकिस्तान सरकार के बयान में कहा गया,"यह फैसला क्रिकेट की भावना की रक्षा और सभी प्रतिभागी देशों में इस वैश्विक खेल की निरंतरता का समर्थन करने के मकसद से लिया गया है."

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com