विज्ञापन

वैभव, प्रियांश, आयुष, टी-20 के ये GenZ क्यों खेलना चाहते हैं टेस्ट क्रिकेट, रेड बॉल में इम्तिहान के लिए तैयार

इन दिनों दिल्ली प्रीमियर लीग में जलवा बिखेर रहे प्रियांश आर्या और आयुष बडोनी ने अपनी फ्यूचर प्लानिंग को लेकर एनडीटीवी से खास बात की

वैभव, प्रियांश, आयुष, टी-20 के ये GenZ क्यों खेलना चाहते हैं टेस्ट क्रिकेट, रेड बॉल में इम्तिहान के लिए तैयार
आयुष बडोनी और वैभव सूर्यवंशी
Source: scocial media

टेस्ट क्रिकेट के 94 साल के इतिहास में जब भारत गॉल में श्रीलंका के ख़िलाफ़ अपना 600वां टेस्ट मैच खेल रहा है IPL के धमाकेदार स्टार वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या और आयुष बडोनी की नज़रें रेड बॉल क्रिकेट पर टिकी हुई हैं. NDTV से बात करते हुए वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी ने कहा था, “वैभव रेड बॉल क्रिकेट भी उसी तरह खेलना चाहता है जैसे वो टी-20 खेल रहा है. उसका सपना है कि वो हर फॉर्मैट के क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करे.” बेंगलुरु के सेंटर ऑफ़ एक्सिलेंस में 23 से 26 अगस्त तक होनेवाले दलीप ट्रॉफ़ी के क्वार्टरफ़ाइनल मैचों के लिए वैभव सूर्यवंशी को ईस्ट ज़ोन का और आयुष बडोनी को नॉर्थ ज़ोन का उपकप्तान बनाया गया है. क्रिकेट फ़ैन्स और एक्सपर्ट्स की निगाहें इन धुरंधरों को रेड बॉल के इम्तिहान में रंग जमाते देखना चाहती हैं. 

उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी पर निगाहें

IPL में दो साल में ही दर्जनों रिकॉर्ड बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने बीते सीज़न 16 मैचों में 237+ के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम कर लिया. अब उन्हें दलीप ट्रॉफ़ी में ईस्ट ज़ोन का उपकप्तान बना दिया गया है. रेड बॉल क्रिकेट में भी वैभव अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं और उन्हें युवराज सिंह जैसे दिग्गज मेंटॉर का साथ भी मिल गया है. 

सिर्फ़ 12 साल, 284 दिनों की उम्र में रणजी में डेब्यु करनेवले वैभव सूर्यवंशी ने अरुणाचल के खिलाफ बिहार के लिए 36 गेंदों पर शतक और 59 गेंदों पर 150 रनों का रिकॉर्ड भी बनाया है. अब दलीप ट्रॉफ़ी के नॉकआउट मैच के लिए वो जमकर तैयारी कर रहे हैं. दलीप ट्रॉफ़ी में अगर वो टी-20 जैसा ही कमाल का प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें टेस्ट क्रिकेट का पासपोर्ट हासिल हो सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

टेस्ट खेलना का सपना- उपकप्तान आयुष

दिल्ली रणजी के कप्तान आयुष बडोनी बहुत ही वर्सेटाइल प्लेयर, बेहद हुनरमंद खिलाड़ी हैं. उन्हें घरेलू क्रिकेट का ‘मिस्टर 360 डिग्री' कहा जाता है. उनके रोल मॉडल भी मिस्टर 360 डिग्री- जीनियस एबी डिविलियर्स हैं. NDTV से EXCLUSIVE बात करते हुए आयुष बडोनि कहते हैं, “रेड बॉल क्रिकेट मेरी फ़ेवरेट क्रिकेट है. मैं टीम इंडिया के लिए रेड बॉल क्रिकेट खेलना चाहता हूं.”

रणजी में नाबाद 205 रनों की पारी खेल चुके आयुष ने 22 फ़र्स्ट क्लास मैचों में 4 शतक और 8 अर्द्धशतकों के सहारे 57 के औसत से 1757 रन बनाए हैं. इस सीज़न दपील ट्रॉफ़ी में उनसे बड़ी उम्मीदें की जा रही हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: @SATISHMISH78/X

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में खेलने का ख़्वाब

IPL 2025 में पंजाब टीम के लिए 39 गेंदों पर क्लास सेंचुरी लगानेवाले प्रियांश आर्या को पिछले सीज़न 2 फ़र्स्ट क्लास मैच खेलने के मौक़े मिल पाये. NDTV से बात करते हुए प्रियांश कहते हैं, “मैंने पिछले सीज़न रणजी में डेब्यु किया था. इस सीज़न मैं फ़र्स्ट क्लास क्रिकेट- रेड बॉल क्रिकेट में अच्छा करुंगा.”

प्रियांश कहते हैं कि किसी भी क्रिकेटर की तरह उनका ख़्वाब भी टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट क्रिकेट का फ़ाइनल खेलना और जीतना है. वो ये भी कहते हैं कि वो अपनी बैटिंग को लेकर कोच संजय भारद्वाज सर से बहुत बात करते हैं. प्रियांश अपनी बैटिंग पर बांये हाथ के माहिर बैटर्स युवराज सिंह, गौतम गंभीर और कुमार संगाकारा की बैटिंग का असर देखते हैं. वो कहते हैं कि इन लेजेन्ड्स के वीडियोज़ देखकर वो उनसे सीखने की कोशिश करते रहते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Ayush Badoni, Priyansh Arya, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com