विज्ञापन

महिला टी20 वर्ल्ड कप में किन पांच खिलाड़ियों ने पकड़ें हैं सबसे ज्यादा कैच? नहीं पता तो आज जान लें

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज में अब गिनती के महज चार दिन शेष रह गए हैं. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आगाज हो उससे पहले बात करें टूर्नामेंट में किन पांच खिलाड़ियों ने सर्वाधिक कैच पकड़े हैं, तो उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं-

महिला टी20 वर्ल्ड कप में किन पांच खिलाड़ियों ने पकड़ें हैं सबसे ज्यादा कैच? नहीं पता तो आज जान लें
महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाली चुनिंदा पांच खिलाड़ी

महिला टी20 विश्व कप 2026 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. 11 जून से टूर्नामेंट के 10वें संस्करण का आगाज होने जा रहा है. आइए आपको बताते हैं क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के विश्व कप में किन खिलाड़ियों ने सर्वाधिक कैच पकड़े हैं.

सूजी बेट्स: न्यूजीलैंड की स्टार खिलाड़ी सूजी बेट्स महिला टी20 विश्व कप में सर्वाधिक कैच पकड़ने वाली खिलाड़ी रही हैं. बेट्स ने अब तक विश्व कप में खेले 42 मुकाबलों में कुल 26 कैच पकड़े हैं. बेट्स उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं, जो साल 2009 से महिला टी20 वर्ल्ड कप के हर संस्करण में खेलती नजर आई हैं.

सोफी डिवाइन: महिला टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाली खिलाड़ियों की सूची में दूसरे नंबर पर भी न्यूजीलैंड टीम की खिलाड़ी का नाम है. अनुभवी सोफी डिवाइन इस टूर्नामेंट में अब तक खेले 38 मुकाबलों में कुल 19 कैच ले चुकी हैं. टी20 विश्व कप 2026 को उनका आखिरी वर्ल्ड कप भी माना जा रहा है. टी20 विश्व कप 2024 में सोफी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कीवी टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी.

जेनिफर गन: इंग्लैंड की खिलाड़ी जेनिफर गन टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक कैच लेने वाली तीसरी खिलाड़ी रही हैं. गन ने महिला टी20 वर्ल्ड कप में कुल 24 मुकाबलों में 16 कैच पकड़े हैं. वह बल्ले और गेंद दोनों से दमदार प्रदर्शन करने के लिए जानी जाती हैं. गन ने साल 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था.

एलिसा पेरी: महिला टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर एलिसा पेरी हैं. पेरी ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के विश्व कप में खेले 47 मुकाबलों में कुल 15 कैच पकड़े हैं. ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप के खिताब को छह बार अपने नाम किया है, जिसमें पेरी ने बेहद अहम भूमिका निभाई है.

लिडिया ग्रीनवे: इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी लिडिया ग्रीनवे ने अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान महिला टी20 विश्व कप में कुल 14 कैच पकड़े. वहीं, इंग्लैंड की ही स्टार खिलाड़ी नेट साइवर ब्रंट भी इस मेगा इवेंट में 14 कैच ले चुकी हैं. भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी 39 मुकाबलों में 14 कैच पकड़ चुकी हैं. 

यह भी पढ़ें- 'सिर्फ खेलना ही नहीं है, ऐसा खेलना है कि 10, 20 साल तक दबदबा बनाना है', वैभव सूर्यवंशी ने बता दिया अपना फ्यूचर प्लान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Zealand Women, Suzannah Wilson Bates, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com