विज्ञापन

जैसे हो, वैसे ही रहो...खराब फॉर्म के बावजूद अभिषेक शर्मा पर अटूट भरोसा, सूर्यकुमार यादव का बड़ा संदेश

Suryakumar Yadav Drops Heartwarming Message For Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा के रन बनाने के लिए संघर्ष करने के कारण, संजू सैमसन के भारत की T20I टीम में वापसी करने की उम्मीद जताई जा रही है.

जैसे हो, वैसे ही रहो...खराब फॉर्म के बावजूद अभिषेक शर्मा पर अटूट भरोसा, सूर्यकुमार यादव का बड़ा संदेश
Suryakumar Yadav react on Abhishek Sharma

Suryakumar Yadav Message For Abhishek Sharma: जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी-20 मैचों में अभिषेक शर्मा ने 1, 8 और 2 का स्कोर किया है, वहीं, पिछली 6 टी-20 पारी में अभिषेक एक भी अर्धशतक नहीं जमा पाए हैं. भारत के लिए अपने पिछले 6 T20I मैचों में उन्होंने 10, 16, 3, 1, 8 और 2 रन का स्कोर बनाया है जिसके बाद उनकी फॉर्म और टीम में जगह को लेकर आलोचना होने लगी है. लेकिन इनती आलोचनाओं के बीच भारत के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रिएक्ट किया है और अभिषेक को सपोर्ट करते हुए कमेंट किया है. पूर्व कप्तान सूर्या ने इंस्टा पर अभिषेक के पोस्ट पर रिएक्ट किया और लिखा, "तुमने लगातार 2 सालों तक मुस्कुराने की इतनी सारी वजहें दी हैं. जब सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी, तब तुमने भारत का मान बढ़ाया। बस सही समय का इंतजा है, जैसे हो, वैसे ही रहो." सूर्या का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

Latest and Breaking News on NDTV

बता दें कि अभिषेक के खराब फॉर्म पर पूर्व दिग्गज भी अपनी राय दे रहे हैं और खासकर संजू सैममसन को इलेवन में शामिल न  करने पर बयान दे रहे हैं. पूर्व कप्तान श्रीकांत ने भी संजू को इलेवन में शामिल न करने चयनकर्ताओं की आलोचना की है. 

अब भारतीय टी-20 टीम  सितंबर में एशियन गेम्स में नजर आने वाली है.  जिससे अभिषेक अपनी बल्लेबाजी से फॉर्म में आने की कोशिश करेंगे. एशियन गेम्स के बाद भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलनी है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suryakumar Ashok Yadav, Abhishek Sharma, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com