Suryakumar Yadav: दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हर्निया की सर्जरी से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं और आईपीएल के कुछ और मैचों में नहीं खेल पाएंगे. राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) उनकी प्रगति पर नजर रखे हुए है.
मुंबई इंडियन्स के लिए खेलने वाले सूर्यकुमार मौजूदा सत्र में अब तक कोई मैच नहीं खेल पाए हैं और उनकी टीम को दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सूत्र ने कहा, ‘‘सूर्या (Suryakumar Yadav) काफी अच्छी प्रगति कर रहा है और काफी जल्द मुंबई इंडियन्स की ओर से वापसी करेगा. शुरुआती दो मैच में नहीं खेल पाने के बाद हालांकि उसे कुछ और मुकाबलों से बाहर रहना पड़ सकता है.''
मुंबई इंडियन्स को सूर्यकुमार की कमी खल रही है लेकिन बीसीसीआई इस आक्रामक बल्लेबाज की फिटनेस को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता क्योंकि जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप में उनके बड़ी भूमिका निभाने की उम्मीद है. सूत्र ने कहा, ‘‘बीसीसीआई के लिए मुख्य चिंता यह है कि वह टी20 विश्व कप में खेलने की राह पर हैं या नहीं और वह इस स्थिति में है.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मैदान के चारों तरफ शॉट खेलने की क्षमता के लिए 33 साल के सूर्यकुमार की तुलना कई बार दक्षिण अफ्रीका के संन्यास ले चुके दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स से होती है. उन्होंने इस प्रारूप में 171.55 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. सूर्यकुमार ने भारत के लिए 60 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में चार शतक की मदद से 2141 रन बनाए हैं. मुंबई इंडियन्स की टीम सोमवार को मुंबई में अपने पहले घरेलू मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं