टीम इंडिया का हाल बेहाल है. अपने से काफी कमजोर आयरलैंड दौरे पर मिली 2-0 की शिकस्त को अभी अय्यर एंड कंपनी भूल भी नहीं पाई थी कि इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की सीरीज को भी वह गंवा चुकी है. भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला बीते गुरुवार (नौ जुलाई 2026) को ब्रिस्टल में खेला गया. जहां सीरीज ड्रॉ कराने के लिए भारतीय टीम को यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी था. मगर भारतीय टीम यह मुकाबला भी अपने नाम नहीं कर पाई और उसे 37 गेंद शेष रहते नौ विकेट के बड़े अंतर से शिकस्त का सामना करना पड़ा.
इससे पहले ब्लू टीम को दूसरे और तीसरे मैच में भी हार का मुंह देखना पड़ा था. तीसरे मुकाबले में मिली हार टीम इंडिया की टी20 इतिहास के सबसे बड़ी रनों की हार थी. मेजबान टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 201/7 रन बनाए थे. जिसका पीछा करते हुए पूरी भारतीय टीम महज 76 रनों पर ढेर हो गई थी. जिसके बाद अय्यर एंड कंपनी की काफी आलोचना हुई थी.

Photo Credit: @Teamindiacrick/X
मुंबई इंडियंस को याद आया सूर्या का शतक
इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीसरे मुकाबले में मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस की टीम को सूर्यकुमार यादव की याद आने लगे है. फ्रेंचाइजी ने स्टार क्रिकेटर के एक पुरानी पारी का जिक्र किया है, जब उन्होंने 2022 में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए ट्रेंट ब्रिज में सेंचुरी जमाई थी. एमआई ने पोस्ट करते हुए लिखा है, 'हर एंगल से एकदम कड़क! 2022 में आज ही के दिन सूर्या दादा ने अपनी पारी से ट्रेंट ब्रिज में आग लगा दी थी.'

सूर्यकुमार यादव की प्रतिक्रिया आई सामने
मुंबई इंडियंस की तरफ से साझा किए गए इस पोस्ट पर सूर्यकुमार यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एमआई के इस पोस्ट को फिर से शेयर करते हुए लिखा है, 'मगर, ये सेंचुरी टीम को जीत नहीं दिला पाई, पर ये देश के लिए पहली सेंचुरी थी.'
सूर्या ने जहां जड़ा तूफानी शतक, वहीं टीम इंडिया को मिली टी20 की सबसे बड़ी हार
सूर्या ने जिस मैदान में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का पहले शतक जड़ा था. करीब चार साल बाद अब इसी मैदान पर भारतीय टीम को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की अपनी सबसे बड़ी रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा है. सूर्या ने अपनी पारी के दौरान 2022 में कुल 55 गेंदों का सामना किया था. उस दौरान वह 117 रन बनाने में कामयाब हुए थे. जिसमें छह छक्के और 14 चौके शामिल थे.
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने करीब 20 साल पुरानी तस्वीर स्टीव वॉ को भेंट की, BBL के 16वें सीजन पर हुआ ऐतिहासिक ऐलान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं