विज्ञापन

पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ को दी खास तस्वीर, जानिए कनेक्शन

प्रधानमंत्री मोदी ने स्टीव वॉ को लगभग 20 साल पुरानी एक तस्वीर भेंट की, जब क्रिकेटर ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए उनसे मुलाकात की थी.

पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ को दी खास तस्वीर, जानिए कनेक्शन
प्रधानमंत्री मोदी ने स्टीव वॉ को 20 साल पुरानी तस्वीर भेंट की
@AmanKayamHai_/X

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का ऑस्ट्रेलिया दौरा पूरा हो चुका है. आखिरी दिन उन्होंने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित किए गए एक खास कार्यक्रम में भाग लिया. जहां ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ-साथ पूर्व पुरुष क्रिकेटर स्टीव वॉ और पूर्व महिला कप्तान लीसा स्थालेकर भी मौजूद रहीं. इस दौरान उन्होंने स्टीव वॉ को करीब 20 साल पुरानी एक तस्वीर भेंट की. यह तस्वीर तब ली गई थी जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे. उस दौरान उन्होंने स्टीव वॉ से विशेष मुलाकात की थी. 

बिग बैश लीग के 16वें सीजन का पहला चेन्नई में होगा आयोजित 

खास मुलाकात के दौरान पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कुछ खास ऐलान किए. जिसमें बिग बैश लीग के बारे में भी बड़ा फैसला लिया गया. दोनों देशों के प्रधानमंत्री ने बताया कि इस साल 12 दिसंबर को बीबीएल के 16वें सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जो कि मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच होगा. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है जब बिग बैश लीग का कोई भी मुकाबला विदेशी सरजमीं पर खेला जाएगा. 

युवा बच्चों से मुलाकात और सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एमसीजी में ऑस्ट्रेलिया के लिए विभिन्न खेलों में हिस्सा लेने वाले युवा टैलेंटड बच्चों से भी खास मुलाकात की. पीएम मोदी ने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भी साधा की हैं. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'एमसीजी में युवा खिलाड़ियों को अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेते देखना बेहद प्रेरणादायक रहा. बच्चों को क्रिकेट, कबड्डी और ऑस्ट्रेलियन रूल्स फुटबॉल खेलते देख यह साफ महसूस हुआ कि खेल लोगों को जोड़ने और आपसी रिश्तों को मजबूत बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेलों का रिश्ता लंबे समय से मजबूत रहा है. आने वाले वर्षों में दोनों देश कई बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी करने जा रहे हैं. ऐसे में खेल, युवा प्रतिभाओं के विकास, खेल ढांचे और प्रशिक्षण के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए व्यापक अवसर मौजूद हैं.'

स्थालेकर को ऑटोग्राफ और स्टीव वॉ संग खिंचवाई फोटो

प्रधानमंत्री के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर हुए कार्यक्रम के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ और पूर्व महिला कप्तान लीसा स्थालेकर भी मौजूद रहीं. पीएम ने स्टीव वॉ संग फोटो खिंचवाई और उनकी तारीफ भी की. वहीं, स्थालेकर ने प्रधानमंत्री मोदी का ऑटोग्राफ लिया.

स्पोर्ट्स कोलैबोरेशन रोडमैप लॉन्च

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज ने मिलकर भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलैबोरेशन रोडमैप लॉन्च किया. उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य दोनों देशों के बीच खेल प्रशिक्षण, खेल विज्ञान, तकनीक, खेल उद्योग, निवेश जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देना है.

यूथ स्पोर्ट्स फेस्टिवल का होगा आयोजन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यूथ स्पोर्ट्स फेस्टिवल का भी आयोजन होगा. इसमें दोनों देशों के युवा खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में एक-दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आएंगे. इसके साथ ही खिलाड़ियों को सीखने के लिए भी पर्याप्त मौके मिलेंगे. (आईएएनएस इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- IND vs ENG 4th T20I: वो तीन कारण जिनकी वजह से संजू सैमसन को दोबारा प्लेइंग इलेवन में मिलना चाहिए मौका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australia, India, Steve Waugh, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com