वर्तमान टी-20 क्रिकेट में अभिषेक शर्मा को सबसे धुआंधार बल्लेबाज माना जा रहा है. इसका कारण सीधा सा है कि भारतीय बल्लेबाज अपनी बल्लेबाजी में पहली ही गेंद पर चौके और छक्के की बारिश करता है. यही बात अभिषेक को दुनिया का सबसे खतरनाक बल्लेबाज बनाता है, लेकिन पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने उनका एक ऐसा रिकॉर्ड तोड़ दिया है जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी.
साहिबजादा फरहान, तीन मैचों की टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज में नंबर 1 पर पहुंच गए हैं. हाल ही में अभिषेक ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज में 229 रन बनाकर इस महारिकॉर्ड बनाया था लेकिन अब फरहान उनसे आगे निकल गए हैं.
फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में कुल 238 रन बनाए, अब फरहान 3 मैचों की टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों में फरहान ने 89, 73 और 76 रनों की पारी खेली है.
इसके बाद अब दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं. अभिषेक ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज में 229 रन ठोके हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में अभिषेक ने 30 गेंद पर शतक लगाने का कमाल किया था.
इस मामले में तीसरे नंबर पर कॉलिन मुनरो हैं. कॉलिन मुनरो ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 223 रन बनाए हैं. साल 2017-18 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 74 की औसत के साथ 223 रन बनाए थे. इस दौरान मुनरों ने 104 रन की पारी भी खेली थी.
नंबर 4 पर डेविड वॉर्नर हैं, वॉर्नर ने 2019-20 में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में 3 मैच में कुल 217 रन बनाए थे, नंबर 5 पर हजरतुल्लाह जजई हैं, हजरतुल्लाह जजई ने आयरलैंड के खिलाफ 2018 में तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 204 रन बनाने का कमाल किया था. यह सीरीज भारत के देहरादून में आयोजित हुई थी.
ये भी देखें कौन हैं 17 साल छोटी वसीम अकरम की दूसरी पत्नी? सोशल वर्क में बना चुकी हैं बड़ी पहचान
यह भी पढ़ें | भारत-वेस्टइंडीज, चौथा टी20 मैच आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?
यह भी पढ़ें | चौथे टी-20 से पहले पूर्व भारतीय कप्तान हुए आगबबूला, बोले- गंभीर ने वैभव सूर्यवंशी का कॉन्फिडेंस बिगाड़ दिया
यह भी पढ़ें | संजू-अभिषेक ओपनर, नंबर 3 पर ईशान, वैभव को जगह नहीं, 1 बदलाव, चौथे टी-20 में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग -11
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं