विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव का डबल धमाका, बाबर का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, रोहित, विराट, धोनी के क्लब में मारी एंट्री

Suryakumar Yadav, India vs United States of America: सूर्यकुमार यादव टी20 वर्ल्ड कप में कप्तान के तौर पर डेब्यू करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

सूर्यकुमार यादव का डबल धमाका, बाबर का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, रोहित, विराट, धोनी के क्लब में मारी एंट्री
Suryakumar Yadav
  • सूर्यकुमार यादव भारतीय T20I क्रिकेट में कप्तान के रूप में 1000 से अधिक रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बने हैं
  • रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी के बाद सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी में 1074 रन बनाए हैं
  • सूर्यकुमार यादव टी20 वर्ल्ड कप में कप्तान के तौर पर डेब्यू करते हुए नाबाद 84 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Suryakumar Yadav, India vs United States of America: सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने इतिहास रच दिया है. वह भारतीय टीम की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान 1000 या 1000 से अधिक रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं. पहले स्थान पर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम आता है. जिन्होंने टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान 1905 रन बनाए हैं. दूसरे स्थान पर पूर्व कप्तान विराट कोहली काबिज हैं. जिन्होंने देश के लिए 1570 रन ठोके हैं. टॉप थ्री में तीसरे स्थान पर पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का नाम आता है. जिन्होंने 1112 रन बनाए हैं. इन धुरंधरों के बाद चौथे स्थान पर सूर्यकुमार यादव आ गए हैं. सूर्या के बल्ले से खबर लिखे जाने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान 1074 रन निकले हैं. 

भारत की तरफ से T20I में बतौर कप्तान 1000 या 1000 से अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

1905 रन - रोहित शर्मा
1570 रन - विराट कोहली
1112 रन -  एमएस धोनी
1074 रन - सूर्यकुमार यादव 

टी20 वर्ल्ड कप में कप्तान के तौर पर डेब्यू करते हुए कैप्टन सूर्यकुमार यादव का धमाका 

यही नहीं सूर्यकुमार यादव टी20 वर्ल्ड कप में कप्तान के तौर पर डेब्यू करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. पहले स्थान पर क्रिस गेल का नाम आता है. जिन्होंने 2009 टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कप्तान के तौर पर डेब्यू करते हुए 88 रनों की पारी खेली थी. वहीं सूर्यकुमार यादव ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में कप्तान के तौर पर डेब्यू करते हुए नाबाद 84 रन बनाए हैं. 

टी20 वर्ल्ड कप में कप्तान के रूप में डेब्यू करते हुए सर्वोच्च पारी खेलने वाले खिलाड़ी 

88 रन - क्रिस गेल - बनाम ऑस्ट्रेलिया - द ओवल - 2009
नाबाद 84 रन - सूर्यकुमार यादव - बनाम अमेरिका - वानखेड़े - 2026
नाबाद 68 रन - बाबर आजम - बनाम भारत - दुबई - 2021
65 रन - महेला जयवर्धने - बनाम कनाडा - जोहान्सबर्ग - 2007

सूर्यकुमार यादव का मुंबई में धमाका 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे मुकाबले में आज जहां अमेरिका के खिलाफ अन्य भारतीय बल्लेबाज प्रत्येक रनों के लिए जुझते हुए नजर आ रहे थे. वहीं चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव का बल्ला खुब चला. टीम के लिए उन्होंने कुल 49 गेंदों का सामना किया. इस बीच 171.42 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 84 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और चार खूबसूरत छक्के देखने को मिले.

यह भी पढ़ें- W,W,W,W, रोमारियो शेफर्ड का कमाल, हैट्रिक, चौका, पंजा लेकर पूरी दुनिया को चौंकाया, VIDEO

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com