विज्ञापन
4 minutes ago

IND vs USA LIVE Updates: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के तीसरे मुकाबले में यूएसए के कप्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. टॉस के दौरान कप्तान सूर्या ने बताया कि बुमराह बीमारी की वजह से आज नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह सिराज को मौका दिया गया है. संजू सैमसन और वाशिंगटन सुंदर भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं है. इसका मतलब है कि ईशान अभिषेक के साथ मिलकर भारत के लिए पारी की शुरुआत करेंगे. दूसरी तरफ अमेरिका 6 बल्लेबाज, दो ऑल-राउंडर और 3 गेंदबाजों के साथ खेल रहा है.(लाइव स्कोरकार्ड)

बता दें, भारत डिफेंडिंग चैंपियन है और उसकी नजरें जीत के साथ अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज करने पर है. जबकि अपना दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खेल रही यूएसए प्रभावित करने की कोशिश करेगी. दोनों देश 2024 वर्ल्ड कप में पहली और आखिरी बार भिड़े थी, तब भारत ने 7 विकेट से मैच अपने नाम किया था.

ICC Men's T20 World Cup 2026 LIVE Updates: India vs United States of America (USA) LIVE Score, Straight from Wankhede Stadium, Mumbai

IND vs USA LIVE Score: ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज.

IND vs USA LIVE Score: सिराज को मौका

USA के कप्तान मोनंक पटेल ने कहा,"हम पहले बॉलिंग करेंगे. पिच अच्छी लग रही है. यह हाई-स्कोरिंग ग्राउंड है, इसलिए हम टारगेट चेज़ करने की कोशिश करेंगे. वर्ल्ड कप हमारे लिए सबसे बड़े स्टेज में से एक है. USA से बहुत उम्मीदें हैं, इसलिए हम अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे. हमने DY पाटिल में कुछ वार्म-अप मैच खेले और वहां हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा. हमारी टीम में 6 बैट्समैन, 2 ऑलराउंडर और 3 बॉलर हैं."

IND vs USA LIVE Score: बुमराह बाहर, सिराज को मौका

टॉस के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन और वाशिंगटन सुंदर को मौका नहीं दिया गया है. बुमराह बीमार हैं और उनकी जगह सिराज को मौका दिया गया है.

टॉस के दौरान सूर्या ने कहा,"हम पहले बैटिंग करना चाहते थे. विकेट अच्छा दिख रहा है, हवा चल रही है इसलिए हमें ओस की उम्मीद नहीं है. मैच शुरू होने से पहले ही माहौल अच्छा है और मुझे यकीन है कि यह और भी बेहतर होगा. वाशिंगटन सुंदर और संजू सैमसन टीम में नहीं हैं. बदकिस्मती से बुमराह की तबीयत ठीक नहीं है इसलिए सिराज खेल रहे हैं."

IND vs USA LIVE Score: भारत की पहले बैटिंग

भारतीय टीम पहले बैटिंग करेगी. अमेरिकी कप्तान मोनाक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. भारतीय कप्तान ने कहा कि वो पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे.

IND vs USA LIVE Score: दोनों कप्तान आए टॉस के लिए

दोनों कप्तान टॉस के लिए आ गए हैं. सूर्या के पास सिक्का हैं. मैच रेफरी ने उन्हें सिक्का दिया. सिक्का उछला और गया यूएसए के पक्ष में

IND vs USA LIVE Score: टॉस में देरी

लगता है टॉस में थोड़ी देरी होगी क्योंकि ओपनिंग सेरेमनी अभी-अभी खत्म हुई है.

IND vs USA LIVE Score: ट्रॉफी के साथ आए रोहित शर्मा

भारत के 2024 T20 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान रोहित शर्मा वानखेड़े स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी के दौरान हाथ में प्रतिष्ठित ट्रॉफी लेकर आए. उनके साथ ICC चेयरमैन जय शाह भी थे.

IND vs USA LIVE Score: शुरू हुई ओपनिंग सेरेमनी

वानखेड़े में ओपनिंग सेरेमनी चल रही है. जाने-माने भारतीय सितार वादक और म्यूज़िक प्रोड्यूसर ऋषभ रिखिराम शर्मा फिलहाल अपने शानदार टैलेंट से लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं. मशहूर भारतीय पर्कशनिस्ट शिवमणि भी वहां परफॉर्म कर रहे हैं. T20 वर्ल्ड कप के ब्रांड एंबेसडर रोहित शर्मा भी वहां मौजूद हैं. जसप्रीत बुमराह के इस मैच के लिए बीमार होने की अफवाहें हैं। हम जल्द ही इस अटकल को खत्म करेंगे क्योंकि टॉस का समय होने वाला है.

IND vs USA Live Cricket Score: खास रिकॉर्ड के करीब कप्तान सूर्या

सूर्यकुमार T20I में कप्तान के तौर पर 1000+ रन पूरे करने से सिर्फ़ 10 रन दूर हैं. वह यह मुकाम हासिल करने वाले चौथे भारतीय कप्तान बन जाएंगे.

T20I में भारतीय कप्तानों में सबसे ज़्यादा रन

  • रोहित शर्मा - 1905
  • विराट कोहली - 1570 
  • एमएस धोनी - 1112 
  • सूर्यकुमार यादव-  990 
  • हार्दिक पांड्या - 296

IND vs USA Live Cricket Score: बतौर कप्तान सुपरहिट सूर्या

सूर्यकुमार की शानदार फॉर्म ने टाइटल की उम्मीदों को मज़बूत किया है. कप्तान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने कभी कोई सीरीज़ नहीं हारी है. बीते टी20 वर्ल्ड कप के बाद से भारत ने उनकी कप्तानी में जो भी सीरीज खेली है, उसमें टीम इंडिया को जीत मिली है.

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत

  • ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत 5-मैच की सीरीज़  2023  भारत 4-1 से जीता
  • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका  3-मैच की सीरीज़ 2023  सीरीज़ ड्रॉ (1-1)
  • भारत बनाम श्रीलंका 3-मैच की सीरीज़ 2024 भारत 3-0 से जीता
  • बांग्लादेश बनाम भारत 3-मैच की सीरीज़ 2024 भारत 3-0 से जीता
  • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 4-मैच की सीरीज़ 2024 भारत 3-1 से जीता
  • भारत बनाम इंग्लैंड 5-मैच की सीरीज़ 2025 भारत 4-1 से जीता
  • पुरुषों का T20 एशिया कप 2025 भारत जीता (अजेय)
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5-मैच की सीरीज़ 2025 भारत 2-1 से जीता
  • दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत 5-मैच की सीरीज़ 2025 भारत 3-1 से जीता
  • न्यूजीलैंड बनाम भारत 5-मैच की सीरीज़ 2026 भारत 4-1 से जीता

T20I में उनका जीत प्रतिशत 79% है, जो फुल मेंबर देशों के कप्तानों में इस फॉर्मेट में तीसरा सबसे अच्छा जीत प्रतिशत है.

IND vs USA Live Cricket Score: वानखेड़े में भारत का रिकॉर्ड

बात अगर वानखेड़े में टीम इंडिया के रिकॉर्ड की करें तो भारत ने यहां पर 6 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं और 4 में उसे जीत मिली है. भारत ने फरवरी 2025 में इसी मैदान पर इंग्लैंड को 150 रनों से हराया था.

IND vs USA LIVE Updates: टी20 वर्ल्ड कप के बाद से भारत का प्रदर्शन

बीते टी20 वर्ल्ड कप के बाद से टीम इंडिया का प्रदर्शन बाकी टीमों की तुलना में सबसे बेहतर है. भारत ने 41 मैच खेले हैं, जिसमें 33 में उसे जीत मिली है जबकि सिर्फ 6 में भारत को हार मिली है. भारत का जीत प्रतिशत 85 का है. वहीं दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है. ऑस्ट्रेलिया ने 27 मैच खेले हैं और 17 में उसे जीत मिली है जबकि 7 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत 71 का है. तीसरे स्थान पर इंग्लैंड है. इंग्लैंड ने बीते वर्ल्ड कप के बाद से 25 मैच खेले हैं और उसका जीत प्रतिशत 68 का है. इंग्लैंड ने 15 मैच खेले हैं और 7 में उसे हार मिली है.

IND vs USA LIVE Updates: 100वीं जीत से एक कदम दूर

भारतीय टीम वर्ल्ड कप इतिहास में 100 मैच जीतने वाली दूसरी टीम बनने वाली हैं.

वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज़्यादा जीत (ODI + T20I)
टीम  मैच  जीते  हारे  जीत %
ऑस्ट्रेलिया  152 108   42  72%
भारत 147 99 45  68%
न्यूजीलैंड 145 84 60   58%
इंग्लैंड   144  80 60 57%
पाकिस्तान 139  79  58   58%

IND vs USA LIVE Score: अब तक ऐसा रहा है भारत का प्रदर्शन

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व चैंपियन
साल मेज़बान  विजेता  भारत का प्रदर्शन
2007  दक्षिण अफ्रीका भारत  चैंपियन
2009 इंग्लैंड  पाकिस्तान  सुपर 8
2010 वेस्ट इंडीज इंग्लैंड  सुपर 8
2012  श्रीलंका  वेस्ट इंडीज  सुपर 8
2014 बांग्लादेश श्रीलंका   उपविजेता
2016 भारत   वेस्ट इंडीज सेमी-फाइनलिस्ट
2021  ओमान/यूएई ऑस्ट्रेलिया   ग्रुप स्टेज
2022 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड  सेमी-फाइनलिस्ट
2024  यूएसए/वेस्ट इंडीज भारत  चैंपियन

IND vs USA LIVE Updates: सबसे सफल टीम इंडिया

IND vs USA LIVE Updates: मैच जीतने के मामले में पुरुषों के T20 वर्ल्ड कप का इतिहास में भारत सबसे सफल टीम है. इस मामले में श्रीलंका (33) दूसरे स्थान पर हैं. जबकि दक्षिण अफ्रीका (32) तीसरे, ऑस्ट्रेलिया (30) चौथे और पाकिस्तान (30) पांचवें स्थान पर हैं.

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का प्रदर्शन

  • मैच खेले- 52
  • जीते- 36
  • हारे-15
  • जीत प्रतिशत- 71

IND vs USA LIVE Updates: कैसे है रिकॉर्ड

भारत और यूएसए के बीच एक मुकाबला खेला गया है और इसमें टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी. यह मैच 2024 टी20 वर्ल्ड कप में हुआ था.

IND vs USA LIVE Score: ईशान किशन करेंगे ओपनिंग!

सूर्यकुमार ने माना कि मौजूदा फॉर्म को देखते हुए ईशान ही पारी की शुरुआत करेंगे. उन्होंने कहा,"निश्चित तौर पर, उन्होंने जिस तरह से पिछले पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय में क्रिकेट खेला है और ये अंतरराष्ट्रीय मैच थे तो उनका प्रदर्शन इतना ज्यादा नोटिस किया गया." उन्होंने कहा,"उसने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में भी इसी तरह से बल्लेबाजी की थी और इसे यहां भी जारी रखा है. उसे तीसरे नंबर पर मौका मिला और फिर उसने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में पारी का आगाज किया." सूर्यकुमार ने कहा,"मुझे उम्मीद है कि वह बल्लेबाजी क्रम में जिस भी स्थान पर खेले, इसी तरह से बल्लेबाजी करता रहे. वह तीसरे नंबर से नीचे बल्लेबाजी नहीं करेगा. लेकिन जो भी मौका मिले, उसे इसी तरह से बल्लेबाजी करनी चाहिए."

IND vs USA LIVE Score: टीमों पर एक नजर

भारत टीम: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर

संयुक्त राज्य अमेरिका टीम: मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, शायन जहांगीर, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, नोस्टुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर, शैडली वान शल्कविक, शेहान जयसूर्या, जसदीप सिंह, संजय कृष्णमूर्ति

IND vs USA LIVE Score: बुमराह रह सकते हैं बाहर

भारत के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह की इस मैच में खेलने की संभावना कम है. उनकी तबीयत थोड़ी खराब है और उन्होंने पिछली शाम ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा नहीं लिया था. एक रिपोर्ट के अनुसार, यह मैच एकतरफ़ा होने की उम्मीद है, इसलिए भारतीय टीम मैनेजमेंट इतने लंबे कैंपेन की शुरुआत में अपने सबसे महत्वपूर्ण तेज़ गेंदबाज़ के साथ कोई रिस्क नहीं लेना चाहता. बुमराह, जो भारत के व्हाइट-बॉल प्लान के लिए बहुत ज़रूरी हैं, ने शुक्रवार को नेट्स पर बॉलिंग नहीं की, जिससे यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन्हें सिर्फ़ सावधानी के तौर पर आराम दिया जा सकता है. उन्हें हल्का बुखार था.

IND vs USA LIVE Score: भारत के निशाने पर होगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस टूर्नामेंट के दौरान भारत कई रिकॉर्ड बनाने की कोशिश करेगा. वे T20 वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली पहली टीम, अपने नाम तीन खिताब करने वाला पहला देश और मेज़बान के तौर पर यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बनना चाहेंगे. आज तक कभी भी ऐसा नहीं हुआ है.

IND vs USA LIVE Score: भारत करेगा अभियान का आगा

नमस्ते दोस्तों. एनडीटीनी स्पोर्ट्स के इस लाइव ब्लॉग पर आपका स्वागत है. टीम इंडिया आज अपने यूएसए के खिलाफ अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज करेगी. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा. मैच का टॉस 6:30 बजे होगा.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com