विज्ञापन

Border 2 Advance Booking Box Office Collection Day 16: सनी देओल की बॉर्डर 2 का विस्फोट, 16वें दिन भी भरे रहे थिएटर

Border 2 Advance Booking Box Office Collection Day 16: सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 ने अपनी रिलीज के 15 दिन पूरे कर लिए हैं और आज 7 फरवरी को फिल्म अपनी रिलीज के 16वें दिन में चल रही है. इस बीच अब भी एडवांस बुकिंग ताबड़तोड़ चल रही है.

Border 2 Advance Booking Box Office Collection Day 16: सनी देओल की बॉर्डर 2 का विस्फोट, 16वें दिन भी भरे रहे थिएटर
16वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जमी रही बॉर्डर 2

Border 2 Advance Booking Box Office Collection Day 16: सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 ने अपनी रिलीज के 15 दिन पूरे कर लिए हैं और आज 7 फरवरी को फिल्म अपनी रिलीज के 16वें दिन में चल रही है. फिल्म ने शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाई और शानदार कलेक्शन करती रही. हालांकि बीच-बीच में फिल्म की कमाई में गिरावट भी दर्ज हुई, लेकिन फिल्म ने दर्शकों को बिल्कुल भी निराश नहीं किया. बॉर्डर 2 अब वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने का प्रयास कर रही है. फिल्म पहले ही 400 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है और अब उसके पास अगले हफ्ते तक कमाने का मौका है. क्योंकि वैलेंटाइन डे वीक में कई रोमांटिक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आ रही हैं, जो फिल्म की कमाई पर बड़ा असर डाल सकती हैं. इससे पहले हम जान लेते हैं कि फिल्म 16वें दिन अपनी कमाई से क्या करिश्मा करने जा रही है.

बॉर्डर 2 कब तक कमा लेगी 500 करोड़

सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म के लिए 500 करोड़ रुपये कमाना आसान नहीं होगा. अगर फिल्म ने इस आज 7 फरवरी शनिवार और 8 फरवरी (रविवार) को बॉक्स ऑफिस पर मोटा बिजनेस कर लिया तो फिल्म के लिए 500 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूना ज्यादा मुश्किल नहीं रह जाएगा, क्योंकि फिल्म वर्ल्डवाइड तकरीबन 425 करोड़ रुपये कमा चुकी है. अगर फिल्म ने 500 करोड़ रुपये आंकड़ा छू लिया तो यह सनी देओल की गदर 2 के बाद दूसरी 500 करोड़ी फिल्म होगी, लेकिन बॉर्डर 2 को यह काम अगले हफ्ते रिलीज हो रही फिल्मों से पहले ही करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: ढाबे पर डेढ़ सौ की नौकरी, आज 150 करोड़ नेट वर्थ, हाल ही में महिमा चौधरी से की दूसरी शादी, इस सुपरस्टार को पहचाना?

बॉर्डर 2 की 16वें दिन की एडवांस बुकिंग

16 वें दिन बॉर्डर 2 की कमाई में फिर गिरावट आई, लेकिन ऑक्यूपेंसी रेट डबल से ज्यादा दर्ज किया गया है. जहां 15 वें दिन हिंदी पट्टी में फिल्म का ऑक्यूपेंसी रेट 5 फीसदी तक था वहीं 16वें दिन फिल्म का मॉर्निंग शो में ऑक्यूपेंसी रेट 11 फीसदी तक दर्ज हुआ है. इससे पता चलता है कि बॉर्डर 2 शनिवार का पूरा फायदा उठाने जा रही है और फिल्म अपने दूसरे वीकेंड अच्छा खासा कलेक्शन कर सकती है. भारत में फिल्म का 15 दिनों का कुल कलेक्शन 326 करोड़ रुपये के पार हो चुका है. फिल्म 16 वें दिन की 4 से 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. रविवार को भी फिल्म मोटा कलेक्शन कर सकती है. बता दें, अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म बॉर्डर 2 को बॉर्डर (1997) के डायरेक्टर जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है. अब मेकर्स बॉर्डर 3 पर काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 25 साल में एक भी हिट नहीं, फिर भी 4 नेशनल अवॉर्ड! जानिए कौन है बॉलीवुड का सबसे ‘अनलकी जीनियस' डायरेक्टर



 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com