Entertainment Top 5: आज एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में बॉक्स ऑफिस की हलचल तेज है. जहां बॉर्डर 2, 500 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है, वहीं पुष्पा 2 ने जापान में नया रिकॉर्ड बना दिया है. दूसरी तरफ अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला की रिलीज डेट बदल गई है. इसके अलावा बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की एंट्री और ट्विंकल खन्ना-अक्षय कुमार की मजेदार केमिस्ट्री भी सुर्खियों में है. तो ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या है आज की टॉप 5 एंटरटेनमेंट यानी कि मनोरंजन जगत की खबरें.
बॉर्डर 2 डे 16 बॉक्स ऑफिस अपडेट I Border 2 Day 16 Box Office
सनी देओल स्टारर बॉर्डर 2 आज अपने 16वें दिन में एंट्री कर चुकी है. फिल्म ने 15 दिनों में भारत में 326 करोड़ से ज्यादा और वर्ल्डवाइड 400 करोड़ पार कर लिए हैं. अब फिल्म का अगला टारगेट 500 करोड़ है. वीकेंड पर अच्छी कमाई की उम्मीद है, लेकिन वैलेंटाइन वीक में आने वाली नई फिल्मों से चुनौती बढ़ सकती है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला' की रिलीज डेट बदली I Bhoot Bangla New Release Date
बालाजी मोशन पिक्चर्स की फिल्म भूत बंगला अब 15 मई नहीं, बल्कि 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी. अक्षय कुमार की व्यस्त फिल्म लाइन-अप को देखते हुए मेकर्स ने यह फैसला लिया है, ताकि फिल्म को बेहतर बॉक्स ऑफिस स्पेस मिल सके. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जापान में पुष्पा 2 का धमाल I Pushpa 2 Japan Box Office Collection
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा 2 ने जापान में इतिहास रच दिया है. 14 दिनों में फिल्म जापान की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल हो गई है और आमिर खान की धूम 3 को पीछे छोड़ दिया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ें: Bhooth Bangla Release Date: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' की नई रिलीज डेट आई सामने, अब इस डेट को होगी रिलीज
वध 2 और भाबीजी…की बॉक्स ऑफिस एंट्री I Vadh 2-Bhabi Ji Box Office
संजय मिश्रा की वध 2 और टीवी शो पर आधारित भाबीजी घर पर है फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी है. हालांकि सनी देओल की बॉर्डर 2 के आगे दोनों फिल्मों को कड़ी टक्कर मिल रही है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ट्विंकल-अक्षय की फूड फाइट I Twinkle-Akshay Funny Food Fight
ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर अक्षय कुमार के साथ एक मजेदार खाने की प्रतियोगिता की तस्वीरें शेयर कीं. एक फोटो में ट्विंकल अक्षय को खाना खिलाती दिखीं, तो दूसरी में अक्षय मजाकिया अंदाज में उन्हें मुक्का दिखाते नजर आए. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं