विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2024

वसीम अकरम से प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड पाकर गदगद हुए सूर्या, झटसे लगा लिया गले से, Viral Moment

Surya Kumar Yadav With Wasim Akram pics viral, भारत के 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम बुमराह (सात रन पर तीन विकेट), अर्शदीप सिंह (36 रन पर तीन विकेट) और कुलदीप यादव (32 रन पर दो विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने 20 ओवर में 134 रन पर सिमट गई. 

वसीम अकरम से प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड पाकर गदगद हुए सूर्या, झटसे लगा लिया गले से, Viral Moment
Wasim Akram on Surya Kumar Yadav

Surya Kumar Yadav With Wasim Akram viral pics: सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) के अर्धशतक के बाद जसप्रीत बुमराह के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से भारत ने टी-20 व्लर्ड कप के सुपर आठ चरण के ग्रुप एक मैच में गुरुवार को यहां अफगानिस्तान को 47 रन से हरा दिया. भारत के 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम बुमराह (सात रन पर तीन विकेट), अर्शदीप सिंह (36 रन पर तीन विकेट) और कुलदीप यादव (32 रन पर दो विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने 20 ओवर में 134 रन पर सिमट गई.  रविंद्र जडेजा (20 रन पर एक विकेट) और अक्षर पटेल (15 रन पर एक विकेट) ने एक-एक विकेट चटकाया. अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह ओमरजई ने सर्वाधिक 26 रन बनाए, उनके अलावा अफगानिस्तान का कोई बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाया. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Image credit: AFP

भारत की ओर से अर्धशतकीय पारी खेलने वाले सूर्या को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. बता दें कि एक समय भारत का स्कोर 3 विकेट पर 62 रन था. ऐसे में सूर्या ने शुरुआत में समझबूझ  के साथ बल्लेबाजी कर भारतीय पारी को संभाला, एक समय जब सूर्या क्रीज पर जम गए तो इस बल्लेबाज ने बड़े शॉट लगाना शुरू कर दिया. सूर्या की अर्धशतकीय पारी के दम पर ही भारतीय टीम 181 रन बना पाने में सफल रही थी. यही कारण था कि सूर्या को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: ICC

बता दें कि सूर्या को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब वसीम अकरम के हाथों मिला, पूर्व महान दिग्गज के हाथों से खिताब पाकर सूर्या काफी खुश नजर आए और उन्होंने खुशी में अकरम को गले से लगा लिया. सूर्या और अकरम की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है. 

वसीम अकरम ने सूर्या को बताया टी-20 क्रिकेट का बादशाह

पाकिस्तान के महान खिलाड़ी रहे वसीम अकरम ने सूर्या को टी-20 क्रिकेट का बादशाह  करार दिया है. एक इंटरव्यू में वसीम ने माना है कि इस समय टी-20 में किसी खिलाड़ी ने गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है वह कोई और नहीं बल्कि सूर्य कुमार यादव हैं. उनकी बल्लेबाजी देखकर मजा आता है. (भाषा के इनपुट के साथ)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wasim Akram, Suryakumar Ashok Yadav, ICC T20 World Cup 2024, India, Afghanistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com