विज्ञापन
2 hours ago

Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals IPL 2026 Highlights: ईशान किशन की तूफानी पारी के बाद प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन के ड्रीम डेब्यू के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के 21वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से हरा दिया. यह राजस्थान की सीजन की पहली हार है, जबकि हैदराबाद की दूसरी जीत. पहले बैटिंग करते हुए हैदराबाद ने 216 रन बनाए. इसके जवाब में राजस्थान 159 रन बना पाई. हैदराबाद के लिए डेब्यू कर रहे प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने 4-4 विकेट झटके. प्रफुल्ल हिंगे ने पहले ही ओवर में वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुआन-द्रे प्रेटोरियस का विकेट निकाल मैच का फैसला कर दिया था. प्रफुल्ल हिंगे आईपीएल इतिहास के पहले गेंदबाज हैं, जिन्होंने पहले ही ओवर में 3 विकेट झटके हैं.  (Scorecard)

हैदराबाद से मिले 217 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान को इस मैच में वैभव सूर्यवंशी से काफी उम्मीद थी. लेकिन प्रफुल्ल हिंगे ने उन्हें मैच की दूसरी ही गेंद पर अपने जाल में फंसाया. इसके बाद ध्रुव जुरेल का शिकार किया. इस ओवर की आखिरी गेंद पर प्रफुल्ल हिंगे ने लुआन-द्रे प्रेटोरियस का विकेट झटका. पहले ओवर में 3 विकेट गंवाने के बाद राजस्थान को जायसवाल और रियान पराग से उम्मीद थी. लेकिन साकिब हुसैन ने जायसवाल का विकेट लिया.  प्रफुल्ल हिंगे ने अपने दूसरे ओवर में राजस्थान के कप्तान का शिकार किया. राजस्थान ने 9 रन के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे. 

यहां से डॉनोवन फ़रेरा और रवींद्र जडेजा ने टीम की पारी को संभालने का प्रयास किया. दोनों ने छठे विकेट के लिए 72 गेंदों में 118 रनों की साझेदारी की, जिससे टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई.  साकिब हुसैन ने इस साझेदारी को तोड़ा. इसके अगले ओवर में रवींद्र जडेजा भी आउट हुए. दोनों के आउट होने के बाद तुषार देशपांडे ने 25 रन बनाए, जिससे राजस्थान 150 का स्कोर पार कर पाई. 

इससे पहले, टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने पहली ही गेंद पर अभिषेक का विकेट गंवाया. लेकिन फिर ईशान किशन आए और उन्होंने आते ही प्रहार शुरू किया. ईशान ने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर पावरप्ले में 51 रन जोड़े. पावरप्ले के बाद ट्रेविस हेड 18 रन बनाकर लौटे. लेकिन फिर ईशान और क्लासेन ने तूफानी अंदाज में साझेदारी की. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 39 गेंदों में 88 रनों की साझेदारी की. ईशान शतक से चूक गए और 91 के स्कोर पर पवेलियन लौटे. इसके बाद हैदराबाद ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए. नितीश कुमार रेड्डी और सलिल अरोड़ के कैमिये से हैदराबाद 200 का स्कोर पार करने में सफल हुई. हैदराबाद के लिए ईशान किशन ने 44 गेंदों में 8 चौके और छह छक्कों के दम पर 91 रनों की पारी खेली. क्लासेन ने 26 गेंदों में 40, रेड्डी ने 13 गेंदों में 28 रन बनाए. 

इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी थी दोनों टीमें

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे.

SRH vs RR Live Score: हैदराबाद 57 रन से जीता

तुषार देशपांडे आउट हुए. ईशान किशन ने कैच लपका. हैदराबाद ने राजस्थान का विजयी रथ रोका. 9 के स्कोर पर जब आपकी टीम पवेलियन लौट जाती है तो 217 का लक्ष्य हासिल करना चमत्कार करने जैसा है. यह दिन प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन कभी नहीं भूलेंगे. पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर प्रफुल्ल हिंगे ने इतिहास रच दिया है. वैभव, ध्रुव जुरेल दोनों इन फॉर्म बल्लेबाज थे, यही मैच का फैसला हो गया था. वहीं दूसरे डेब्यू करने वाले साकिब हुसैन ने 4 विकेट लिए. साकिब हुसैन ने भी 4 विकेट झटके हैं. दोनों के लिए यादगार दिन रहेगा यह.  हैदराबाद ने 57 रनों से मैच जीता. सीजन की अपनी दूसरी जीत हासिल की.

SRH vs RR Live Score: प्रफुल्ल हिंगे के 4 ओवर पूरे

SRH vs RR Live Score:प्रफुल्ल हिंगे के 4 ओवर पूरे हुए. अब क्रीज पर तुषार देशपांडे और नांद्रे बर्गर हैं. आखिरी ओवर से 16 रन आए हैं और इसके साथ ही राजस्थान का स्कोर 150 पार हुआ. हैदराबाद अब जीत से एक विकेट दूर है.
18.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 156/9

SRH vs RR Live Score: साकिब को चौथा सफलता

क्या रात है यह हैदराबाद के डेब्यू करने वाले गेंदबाजों के लिए. साकिब हुसैन ने चौथा विकेट निकाला. लगातार दूसरी सफलता. एक बार फिर ऑफ कटर. रवि बिश्नोई ने पुल करने का प्रयास किया लेकिन गेंद बल्ले पर लगकर वहीं पर खड़ी हो गई. ईशान ने आसान सा कैच लपका. चार विकेट के साथ स्पैल समाप्त हुआ. 
16.6 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 140/9

SRH vs RR Live Score: साकिब को तीसरी सफलता

साबिक को अब तीसरी सफलता मिली है. जोफ्रा आर्चर को जाना होगा. प्रफुल हिंगे ने कैच किया. दोनों डेब्यू करने वाले खिलाड़ी एक साथ आए. जोफ्रा आर्चर को सोच-समझी गेंद डाली. स्लोअर-बॉल ऑफ-कटर और ऑफ के बाहर. आर्चर ने रिवर्स-लैप खेलना चाहा.  शॉर्ट थर्ड मैन को चुना. हिंगे अपनी बाईं ओर गए और गेंद को पकड़ लिया. राजस्थान अब हार से दो विकेट दूर है. 
16.5 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 140/8

SRH vs RR Live Score: 4 ओवर बाकी

अब 4 ओवर बाकी हैं. अगला ओवर फेंकने साकिब आएंगे. यह उनका आखिरी ओवर होगा. राजस्थान को जीत के लिए 24 गेंद में 80 रन चाहिए. हैदराबाद जीत के करीब है. 

SRH vs RR Live Score: रवींद्र जडेजा आउट

रवींद्र जडेजा आउट हुए. मलिंगा के हाथ में सफलता आई. हैदराबाद ने एक बार फिर वापसी की. दोनों सेट बल्लेबाज पवेलियन लौटे. सलिल अरोड़ा ने कैच लपका. अंपायर ने आउट नहीं दिया था, लेकिन कीपर काफी आश्वस्त थे. उन्होंने कप्तान को रिव्यू के लिए मनाया. अल्ट्राएज में स्पाइक दिखा, जब गेंद बल्ले से पास से गुजरी. जडेजा को जाना होगा. उन्होंने 32 गेंदों में 5 चौके के दम पर 45 रन बनाए.
15.3 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 129/7

SRH vs RR Live Score: 30 में चाहिए 90

राजस्थान को जीत के लिए 30 गेंद में 90 रन चाहिए. जडेजा और फरेरा की साझेदारी काफी अहम रही है. राजस्थान का रन रेट 8 का है. जरूरी रन रेट 18 का पहुंच चुका है. जडेजा अपने अर्द्धशतक से 6 रन दूर हैं. देखना होगा कि राजस्थान क्या 20 ओवर खेल पाती है या नहीं. राजस्थान के जीतने की संभावना ना के बराबर है यहां से.
15.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 127/6

SRH vs RR Live Score: डॉनोवन फ़रेरा बोल्ड

यू मिस आई हिट वाली डिलवरी थी यह. साकिब हुसैन को मैच की दूसरी सफलता मिली. राजस्थान को छठा झटका लगा. हालांकि, आउट होने से पहले उन्होंने जडेजा के साथ शतकीय साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक को पहुंचा ही दिया है. स्लोअर ऑफ कटर गिरने के बाद तेजी से कांटा बदली. फरेरा फ्लिक शॉर्ट खेलने गए लेकिन चूक गए. पैड से लगकर गेंद स्टंप पर लगी. फरेरा 44 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों के दम पर 69 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. 
15.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 127/6

SRH vs RR Live Score: एक और अच्छा ओवर

अब रवींद्र जडेजा अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं. ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा है. राजस्थान का स्कोर 100 पार है. राजस्थान को अब 42 गेंद में जीत के लिए 108 रन चाहिए. बीते 5 ओवर में 51 रन आए हैं. अगर राजस्थान ने 9 के स्कोर पर 5 विकेट नहीं गंवाए होते तो टीम यह मैच जीत सकती थी. प्रफुल्ल हिंगे आज मैच के हीरो होंगे.
13.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स  109/5

SRH vs RR Live Score: डॉनोवन फ़रेरा की फिफ्टी

डॉनोवन फ़रेरा ने फिफ्टी जड़ दी है. पिछले ओवर में उन्होंने 14 रन बटोरे हैं. राजस्थान को अब 48 गेंद में जीत के लिए 120 रन चाहिए. जरूरी रन रेट 15 का पहुंच गया है. राजस्थान का मौजूदा रन रेट 8 का है. 31 गेंद में अर्द्धशतक जड़ा है. पिछले ओवर में उन्होंने दो चौके और एक छक्का जड़ा है.
 
12.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स  97/5

SRH vs RR Live Score: अर्द्धशतक के करीब फरेरा

फरेरा अपनी फिफ्टी के करीब हैं. पिछले ओवर से 13 रन आए हैं. जडेजा 28 रन बनाकर खेल रहे हैं. जडेजा और फरेरा ने राजस्थान को सम्मानजनक स्कोर तक तो पहुंचा दिया है. राजस्थान को जीत के लिए अब 54 गेंद में 134 रन चाहिए. राजस्थान अगर इस मैच में 150 का स्कोर पार कर जाएगी, तो उसके लिए बड़ी उपलब्धी होगी यह.
11.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 83/5

SRH vs RR Live Score: 10 ओवर पूरे

10 ओवरों का मैच पूरा हुआ. पिछले ओवर से 8 रन आए हैं. फरेरा और जडेजा का संघर्ष जारी है. फरेरा 31 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि जडेजा 27 रन बनाकर आउट हुए. राजस्थान को आखिरी 10 ओवर में जीत के लिए 147 रन चाहिए. जरूरी रन रेट 14.70 का है और मौजूदा रन रेट 7 का. 
10.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 70/5

SRH vs RR Live Score: फरेरा और जडेजा का संघर्ष जारी

रवींद्र जडेजा, जिन्हें आज के मुकाबले में गेंदबाजी नहीं मिली थी, वो, फरेरा के साथ  साझेदारी कर रहे हैं. दोनों का संघर्ष जारी है. पिछले ओवर से 7 रन आए हैं. राजस्थान का स्कोर 50 पार हुआ. राजस्थान को 159 रन चाहिए जीत के लिए. जरूरी रन रेट 13.25 का है. 
8.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 58/5

SRH vs RR Live Score: 40 रन आए पावरप्ले से

खराब शुरुआत के बाद राजस्थान की बल्लेबाजी को प्रयास में हैं रवींद्र जडेजा और डोनोवन फरेरा. राजस्थान ने पावरप्ले में 40 रन बटोरे हैं. राजस्थान यह मैच जीतेगी को इसे चमत्कार मानना चाहिए. देखना होगा कि हैदराबाद कितने ओवरों के अंदर राजस्थान की पारी समेटती है. फिलहार राजस्थान का सारा दारोमदार इस जोड़ी पर है, जो टीम को सम्मानजनक स्कोर तक लेकर जाना चाहेंगे.
 
6.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 40-5

Who is Praful Hinge: कौन हैं प्रफ़ुल्ल प्रकाश हिंगे

Praful Hinge: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज प्रफ़ुल्ल प्रकाश हिंगे ने कहर बरपाया और उन्होंने अपने डेब्यू पर पहले ओवर में 3 विकेट निकाले.

SRH vs RR Live Score: राजस्थान को 5वां झटका

राजस्थान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है वो भी सिर्फ 9 रन के स्कोर पर. प्रफुल्ल हिंगे ने कहर बरपा दिया है. मैच का चौथा विकेट लिया. अब राजस्थान के कप्तान का शिकार किया. अभिषेक शर्मा ने कैच किया. ऑफ स्टंप के बाहर फुल और वाइड गेंद. थोड़ी दूर गई. पराग ने एक बड़ा ड्राइव लगाने की कोशिश की. अभिषेक वाइड स्लिप पर थे और उन्होंने इसे रिवर्स पर पकड़ लिया. हैदराबाद ने राजस्थान की बैटिंग को तहस-नहस कर दिया. रियान पराग 4 रन बनाकर आउट.
 
2.6 ओवर: राजस्थान रॉयल्स  9/5 

SRH vs RR Live Score: जायसवाल भी आउट

भाई ये क्या हो रहा है...राजस्थान ने 2 रन के अंदर 4 विकेट गंवा दिए हैं. प्रफुल्ल हिंगे के बाद दूसरे डेब्यूटेंट साकिब हुसैन ने विकेट झटका.  नीतीश रेड्डी ने कैच किया. SRH के लिए डेब्यू करने वाले खिलाड़ी कमाल कर रहे हैं.  ऑफ स्टंप के बाहर एक शॉर्ट गेंद. लेकिन इसमें एक्स्ट्रा बाउंस था, यशस्वी जायसवाल ने इसे स्लैश करना चाहा. गेंद सीधे डीप बैकवर्ड पॉइंट पर फील्डर के पास चली गई. राजस्थान के लिए परेशानी बढ़ती जा रही है. 
1.4 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 2/4

SRH vs RR Live Score: ओवर का तीसरा विकेट

प्रफुल्ल हिंगे ने कहर बरपा रहे हैं. ओवर की आखिरी गेंद पर लुआन-ड्रे प्रिटोरियस को आउट किया. नीतीश रेड्डी ने कैच किया. ओवर में तीन विकेट.  हैदराबाद और प्रफुल हिंगे के लिए यह लगातार बेहतर होता जा रहा है. क्या ड्रीम डेब्यू था. लेकिन यह विकेट लेने वाली डिलीवरी नहीं है. पैड पर फुल, अच्छी तरह से फ्लिक किया, लेकिन सीधे डीप बैकवर्ड स्क्वायर-लेग पर फील्डर के पास. SRH को अपनी किस्मत पर यकीन नहीं हो रहा. इशान मुस्कुरा रहे हैं. राजस्थान मुश्किल में. वह भी पहले ओवर के ठीक बाद. 
1.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 1/3

SRH vs RR Live Score: ध्रुव जुरेल भी आउट

राजस्थान को इतनी खराब शुरुआत की उम्मीद नहीं होगा. प्रफुल्ल हिंगे ने पहले ही ओवर में राजस्थान को दूसरा झटका दिया. दो इन फॉर्म बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ गेंद. पड़ने के बाद अंदर आई. जुरेल ने उसे प्वाइंट की दिशा में खेलने की कोशिश की. लेकिन गेंद स्टंप पर जाकर लगी.
0.4 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 1/2

SRH vs RR Live Score: वैभव सूर्यवंशी आउट

वैभव सूर्ववंशी आउट हुए. बिना खाता खोले लौटे पवेलियन. शरीर की लाइन में अच्छी हाइट से शॉर्ट पिच गेंद. वैभव ने उसे पुल करने का प्रयास किया. गेंद बल्ले का किनारा लेकर सीधे हवा में खड़ी हो गई. कीपर ने आसान कैच लपका. प्रफुल्ल हिंगे ने अपने करियर का क्या शानदार आगाज किया है. 
0.2 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 1/1

SRH vs RR LIVE Score: राजस्थान की बैटिंग शुरू

राजस्थान ने शुरू किया 217 रनों का पीछ, जासवाल और सूर्यवंशी क्रीज पर

SRH vs RR Live Score: वैभव पर उम्मीदें

वैभव  सूर्यवंशी पर अब नजरें होंगी. उन्हें राजस्थान को तूफानी शुरुआत दिलानी होगी. दूसरे छोर पर उन्हें यशस्वी जायसवाल का साथ मिलेगा. देखना होगा कि किसी बड़े नाम के बिना क्या हैदराबाद की गेंदबाजी आज के मैच में इस स्कोर को डिफेंड कर पाती है या नहीं.

SRH vs RR Live Score: राजस्थान को 217 का लक्ष्य

सलिल अरोड़ा ने ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाया और इसके साथ ही राजस्थान को जीत के लिए 217 का लक्ष्य मिला है. आखिरी ओवर में अनिकेत रन आउट हुए. आखिरी ओवर से 14 रन आए. पहली ही गेंद पर विकेट गंवाने के बाद ईशान के तूफान से हैदराबाद ने अच्छी वापसी की. लेकिन जब क्लासेन का विकेट गिरा तो टीम थोड़ी लड़खड़ाई. क्लासेन अगर कुछ देर और टिकते तो हैदराबाद इस मैच में 230 के स्कोर के आस-पास रहती. अब नजरें वैभव सूर्यवंशी के तूफान पर होंगी.
20.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 216/6

SRH vs RR Live Score: आखिरी ओवर

सनराइजर्स हैदराबाद यहां खुश होगी. पहली गेंद पर विकेट गंवाने के बाद उसने 200 का स्कोर पार कर लिया है. उसकी नजरें कम से कम 210 से अधिक का स्कोर करने की होगी. सलिल मार रहे हैं. दूसरे छोर पर अनिकेत हैं. देखना होगा क्या होता है आखिरी ओवर में. तुषार लेकर आएंगे यह ओवर. 
19.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 202/5

SRH vs RR Live Score: रेड्डी की पारी समाप्त

नितीश कुमार रेड्डी की पारी समाप्त हुई. ध्रुव जुरेल ने कैच लपका. नितीश की ज़बरदस्त पारी खत्म हुई. आर्चर ने आखिर में कमाल कर दिया. एक बार फिर ऑफ स्टंप के बाहर गेंद. रेड्डी ने ज़ोरदार स्लॉग मारा और गेंद सीधे कीपर के हाथ में चली गई. रेड्डी ने 13 गेंद में 4 छक्के के दम पर 28 रन बनाए. हैदराबाद की आधी टीम लौटी पवेलियन
18.3 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 195/5

नांद्रे बर्गर का अच्छा ओवर रहा यह. इस ओवर से सिर्फ 7 रन आए हैं. सलिल अरोड़ा ने ओवर की तीसरी गेंद पर चौका जड़ा. हैदराबाद 210 के स्कोर को टारगेट कर रही होगी. अब तीन ओवर बाकी हैं.
17.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 170/4

SRH vs RR Live Score: क्लासेन आउट

हेनरिक क्लासेन आउट हुए. अच्छी पारी खेली. तुषार ने गेंद वाइड रखी. क्लासेन को शॉर्ट लगाने के लिए आमंत्रित किया. एक्स्ट्रा-कवर पर रियान पराग खड़े थे और उन्होंने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की. इस विकेट से हैदराबाद के टोटल में कम से कम 20 रन जरूर कम होंगे. राजस्थान खुश होगा. हालांकि. रियान पराग दर्द में दिख रहे हैं. उन्होंने इशारा करने फिजियो को बुलाया है. 
15.5 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 162/4

SRH vs RR Live Score: 5 ओवर बाकी

अब 5 ओवर बाकी हैं. हैदराबाद जिस तरह से मार रही है, उससे वो आसानी से 200 तक पहुंच सकती है. अभी क्रीज पर हेनरिक क्लासेन मौजूद हैं और दूसरे छोर पर नितीश कुमार रेड्डी हैं. पिछले ओवर से 9 रन आए हैं. क्लासेन अपनी फिफ्टी की ओर बढ़ रहे हैं. क्लासेन ने पिछले ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ा था.  
15.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 154/3 

SRH vs RR Live Score: वैभव ने निकले आगे ईशान

ईशान किशन ऑरेंज कैप की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकल आए हैं. वैभव के 200 रन थे. वहीं क्लासेन अभी इस लिस्ट में टॉप पर हैं. हालांकि, जब वैभव बल्लेबाजी के लिए आएंगे तब उनके पास इन दोनों को पीछे छोड़ने का मौका होगा.

SRH vs RR Live Score, IPL 2026: शतक से चूके ईशान

ईशान किशन शतक से चूक गए हैं. शॉर्ट गेंद ऑफ स्टंप के लाइन में. ईशान ने पुल करने का प्रयास किया. लेकिन गेंद खड़ी हो गई. संदीप शर्मा भागते हुए आए. वहीं विकेट के पीछे से ध्रुव जुरेल आ रहे थे. दोनों की आपस में टक्कर हुई. हालांकि, उससे पहले ही संदीप ने कैच लपका. और गिरने के बाद भी गेंद छटकने नहीं दी. ईशान किशन ने 44 गेंदों में 8 चौके और छह छक्कों के दम पर 91 रनों की पारी खेली.
13.2 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 143/3 

SRH vs RR Live Score, IPL 2026: लाइट खराब

ओह यहां मैच रूका है. लाइट खराब हुई है. फ्लड लाइट बंद हो चुकी है. ईशान ने इस दौरान ब्रेक लिया. रूकिए लाइट आ गई है. ईशान वैभव से आगे निकल चुके हैं ऑरेंज कैप की लिस्ट में.

SRH vs RR Live Score, IPL 2026: शतक की ओर ईशान

ईशान किशन अपने  शतक की ओर हैं. यह आईपीएल में उनका दूसरा  शतक होगा. पिछले 5 ओवर में हैदराबाद ने 78 रन बटोरे हैं. ईशान और क्लासेन के बीच साझेदारी 37 गेंदों में 85 रनों की हो चुकी है. पिछले ओवर से 17 रन आए हैं. ईशान ने जोफ्रा के ओवर में 4 चौके जड़े. राजस्थान के गेंदबाजों को समझ नहीं आ रहा कि उन्हें क्या करना है. 
13.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 140/2

SRH vs RR Live Score, IPL 2026: क्लासिक क्लासेन

हेनरिक क्लासेन ने ओवर की चौथी गेंद पर जोरदार छक्का जड़ा है. ऑफ के बाहर गेंद और खड़े-खड़े उसे स्टैंड में पहुंचा दिया. पिछले ओवर से 13 रन आए हैं. ईशान किशन अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं.
12.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 123/2

SRH vs RR Live Score, IPL 2026: तुषार का महंगा ओवर

तुषार देशपांडे का महंगा ओवर रहा है यह. इस ओवर से 21 रन आए हैं. ईशान किशन ने बाउंड्री की बरसात कर दी है. उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर चौका जड़ा. तीसरी लीगल डिलवरी पर छक्का. फिर चौथी पर चौका. ओवर की आखिरी गेंद पर भी उन्हें चौका मिला. हैदराबाद का स्कोर 100 पार हुआ. यह अच्छी वापसी है हैदराबाद की.

11.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 110/2

SRH vs RR Live Score, IPL 2026: 30 गेंद में अर्द्धशतक

ईशान किशन का अर्द्धशतक पूरा हुआ. 30 गेंदों में यह फिफ्टी आई है. ईशान के अटैक से राजस्थान पस्त दिख रही है अभी तक. दो विकेट गिरे हैं, लेकिन ईशान पर इसका कोई असर नहीं है. उनकी नजरें आज शतक पर होगी.

10.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 89/2

SRH vs RR Live Score, IPL 2026: 8 का रन रेट

सनराइजर्स हैदराबाद का रन रेट 8 का है. संदीप के पिछले ओवर से 11 रन आए हैं. ईशान ने ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाया है. आज हैदराबाद की उम्मीदें कप्तान पर टिकी हैं, जिन्होंने अभी तक धुआंधार बल्लेबाजी की है. ईशान अपने अर्धशतक से 2 रन दूर है. हैदराबाद की कोशिश अब गियर बदलने की होगी.

9.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 73/2 

SRH vs RR Live Score, IPL 2026: राजस्थान की अच्छी गेंदबाजी

राजस्थान के गेंदबाजों ने अभी तक कसी हुई गेंदबाजी की है. पिछला ओवर रवि बिश्नोई ने फेंका. ईशान किशन अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं. ईशान पर आज काफी कुछ निर्भर करेगा. दूसरे छोर पर हेनरिक क्लासेन हैं. 

8.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 62/2 

SRH vs RR Live Score, IPL 2026: हैदराबाद को दूसरा झटका

सनराइजर्स हैदराबाद को दूसरा झटका लगा है. ट्रेविस हेड आउट हुए. रियान पराग ने शिकार किया. डोनोवन फरेरा ने कैच लपका. रियान पराग ने अपने पहले ओवर में ही विकेट लिया. SRH के दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए हैं. ट्रेविस हेड का खराब शॉर्ट. कदमों का इस्तेमाल करके शॉर्ट खेला. बैलेंस बिगड़ा और कनेक्शन सही नहीं हुआ. लॉन्ग-ऑन पर फरेरा को आसान कैच थमा बैठे. ट्रेविस हेड 18 गेंद में 18 रन बनाकर आउट.
6.5 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 55/2 

SRH vs RR Live Score, IPL 2026: पावरप्ले पूरा

ईशान किशन और ट्रेविस हेड ने सनराइजर्स हैदराबाद को पावरप्ले में वापसी तो करवा दी है. दोनों ने 51 रन कूटे हैं. ईशान  बाउंड्री लगाने से चूक नहीं रहे हैं और पिछले ओवर में भी उन्होंने दूसरी गेंद पर चौका जड़ा. इसके बाद ट्रेविस हेड ने ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाया. 
6.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 51/1

SRH vs RR Live Score, IPL 2026: एक और अच्छा ओवर

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक और अच्छा ओवर रहा यह. संदीप शर्मा के इस ओवर से 12 रन आए. ईशान ने ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाया. ईशान क्रीज पर आने के बाद से ही चौके-छक्के लगाए जा रहे हैं. उन्होंने हैदराबाद को वापसी तो करवा दी है. अब पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है.

5.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 40/1

SRH vs RR Live Score, IPL 2026: बर्गर का महंगा ओवर

बर्गर को इस ओवर में मार खानी पड़ी है. ट्रेविस हेड ने चौके के साथ ओवर की शुरुआत की. इसके बाद तीसरी गेंद पर ईशान ने दनदनाता छक्का लगाया. ओवर से 12 रन आए हैं. अब पावरप्ले के बाकी दो ओवर बचे हैं, क्या हैदराबाद 50 का स्कोर पार कर पाएगी?
4.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 28/1

SRH vs RR Live Score, IPL 2026: ईशान का काउंटर अटैक

ईशान किशन ने पिछले ओवर में काउंटर अटैक किया है. उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर पहले चौका जड़ा फिर चौथी गेंद पर छक्का लगाया. इस ओवर से 10 रन आए हैं. राजस्थान की नजरें पावरप्ले में एक और विकेट हासिल करने पर है.

3.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 16/1

SRH vs RR Live Score, IPL 2026: बर्गर का अच्छा ओवर

SRH vs RR Live Score, IPL 2026: नांद्रे बर्गर अटैक पर आए थे और उन्होंने इस ओवर में सिर्फ 4 रन दिए. ओवर की चौथी गेंद पर ट्रेविस हेड ने चौका जड़ा. बाकी की 5 गेंद डॉट रही. क्रीज पर ईशान किशन और ट्रेविस हेड मौजूद हैं और दोनों की कोशिश पावरप्ले के बाकी के 4 ओवर को भुनाने की होगी.
2.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 6/1

SRH vs RR Live Score, IPL 2026: अभिषेक शर्मा का शर्मनाक रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा का शर्मनाक प्रदर्शन जारी है. यह 2026 में 18 T20 पारियों में अभिषेक शर्मा का सातवां डक था. इसके बाद जिसके सबसे ज़्यादा डक हैं, वो हैं कूपर कोनोली. 17 पारियों में 4 डक.

SRH vs RR Live Score, IPL 2026: जोफ्रा आर्चर की दमदार शुरुआत

जोफ्रा आर्चर का शानदार ओवर रहा यह. लग रहा है कि इंग्लैंड के इस दिग्गज गेंदबाज ने अपनी फॉर्म हासिल कर ली है. पहले ओवर से एक विकेट आया और उन्होंने सिर्फ 2 रन दिया.
1.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 2/1

SRH vs RR Live Score, IPL 2026: अभिषेक पहली ही गेंद पर आउट

अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर आउट हुए. आगे बढ़कर थर्ड मैन की तरफ छक्का लगाने का प्रयास था. लेकिन बाउंड्री पर खड़े रवि बिश्नोई ने कैच लपका. स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया है. किसी को समझ नहीं आया कि क्या हुआ. अभिषेक की हाल के दिनों में परेशानी यही है कि वह अपना विकेट थ्रो करते हुए जा रहे हैं. हैदराबाद को इस शुरुआत की उम्मीद तो नहीं थी.

0.1 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 0/1

SRH vs RR Live Score, IPL 2026: शुरू हुआ एक्शन

चलिए एक्शन शुरू हुआ. ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी मैदान पर आ चुकी है. राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे. तो दोस्तों क्या लगता है आपको, आज पावरप्ले में कितने रन बनेंगे?

SRH vs RR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा

हैदराबाद इम्पैक्ट सब्स: स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, हर्षल पटेल,

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे.

राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट सब्स: वैभव सूर्यवंशी, शिमरोन हेटमायर, रवि सिंह, शुभम दुबे, बृजेश शर्मा

SRH vs RR Live Score: दोनों टीमों में दो बदलाव

दोनों टीमों में 2 बदलाव हुए हैं. हेटमायर को आराम दिया गया है, उनकी जगह लुआन ड्रे-प्रिटोरियस को लिया गया है. बृजेश की जगह तुषार देशपांडे वापस आए हैं. SRH के लिए, हर्षल और उनादकट बाहर हैं. हिंगे और साकिब आए हैं, जिनमें से हिंगे के इम्पैक्ट सब होने की संभावना है.

SRH vs RR Live Score: राजस्थान ने जीता टॉस

ईशान किशन ने सिक्का उछाला और यह गिरा रियान पराग के पक्ष में. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है.

SRH vs RR LIVE Score: अभिषेक शर्मा खास मुकाम के करीब

SRH के ओपनर अभिषेक शर्मा 2,000 IPL रन से 55 रन दूर हैं. अभिषेक ने 81 मैचों में 78 इनिंग्स में 27.39 के एवरेज और 165.81 के स्ट्राइक रेट से 1,945 रन बनाए हैं, जिसमें एक सेंचुरी और 10 फिफ्टी शामिल हैं. उनका बेस्ट स्कोर 141 रहा है. SRH के लिए, उन्होंने 78 मैचों और 75 इनिंग्स में 26.88 के एवरेज और 165.08 के स्ट्राइक रेट से 1,882 रन बनाए हैं. 

SRH vs RR LIVE Score: सूर्यवंशी की नजरें मेगा रिकॉर्ड पर

वैभव सूर्यवंशी IPL में 500 रन बनाने से सिर्फ़ 48 रन दूर हैं. पिछले साल रिकॉर्ड तोड़ डेब्यू सीज़न में, 15 साल के बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने सात मैचों में 206.56 के ज़बरदस्त स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए थे. जबकि इस साल वह 4 मैचों में 200 रन बना चुके हैं.

SRH vs RR LIVE Score: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

बात अगर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की करें तो हैदराबाज का राजस्थान के खिलाफ हार-जीत का रिकॉर्ड 12-9 का है. 2023 के बाद से उन्होंने राजस्थान के खिलाफ 4 मैत जीते हैं और सिर्फ एक मैच हारे हैं. जबकि घरेलू मैदान पर यह रिकॉर्ड 5-1 का है.

SRH vs RR LIVE Score: हाई स्कोरिंग होगा मैच?

मैच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मे हैं. सोमवार को बारिश की कोई संभावना नहीं है. लेकिन गर्मी रहने वाली है. इस जगह पर अब तक सिर्फ़ एक गेम हुआ है, और एडेन मार्करम ने कहा कि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, विकेट बेहतर होता गया. इस मैदान पर आमतौर पर गाई स्कोरिंग मैच होते हैं.

SRH vs RR LIVE Score: ऐसी हैं दोनों टीमें

राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, दसुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला.

सनराइजर्स हैदराबाद टीम: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, प्रफुल्ल हिंगे, कामिंडू मेंडिस, डेविड पेन जीशान अंसारी, ब्रायडन कार्से, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार.

SRH vs RR LIVE Score: स्वागत है आपका

नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला है. एक तरफ वैभव सूर्यवंशी हैं तो दूसरी तरफ अभिषेक शर्मा. एक तरफ यशस्वी जायसवाल हैं तो दूसरी तरफ ट्रेविस हेड. ऐसे में आज का मुकाबला हाई स्कोरिंग होगा, यग तो पक्का ही रखिए. मुकाबला राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com