Sunil Gavaskar calls for axing poor fielders from Team India: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भारतीय चयनकर्तओं को लेकर बड़ा बयान दिया है, पूर्व ओपनर सुनील गावस्कर ने खासकर उन भारतीय खिलाड़ियों पर निशाना साधा है जो टीम में रहकर अपनी फील्डिंग में सुधार नहीं कर रहे है और बराबर कैट टपकाते रहते हैं. ऐसेे में पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भारतीय सेलेक्टर्स से कहा है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज के बाद उन खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया जाए जो फील्डिंग में कमजोर हैं. 3-0 से सीरीज जीतने के बावजूद भारतीय टीम को पूरी सीरीज के दौरान कई बार खराब फील्डिंग और कैच छोड़ने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है.
जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I से पहले भारत के खराब व्हाइट-बॉल नतीजों में खराब फील्डिंग की भी बड़ी भूमिका रही थी. आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में 0-2 से चौंकाने वाली हार के बाद, टीम को इंग्लैंड के खिलाफ T20I और ODI सीरीज में क्रमशः 0-4 और 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था.
हाल के व्हाइट-बॉल मैचों में भारत की खराब फील्डिंग पर बात करते हुए, गावस्कर ने 'स्पोर्टस्टार' के लिए अपने कॉलम में लिखा, "यह जरूरी है कि अगर कोई खिलाड़ी औसत फील्डर है, तो उसे टीम से बाहर कर दिया जाए, कप्तान के लिए 3 या 4 ऐसे खिलाड़ियों को छिपाकर रखना मुमकिन नहीं है, यह उम्मीद करते हुए कि गेंद उनके आस-पास नहीं आएगी.
सुनील गावस्कर
बता दें कि हाल के समय में शिवम दुबे ने फील्डिंग में काफी निराश किया है. उन्होंने आईपीएल में और अब टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए काफी कैच छोड़े हैं. ऐसे में सुनील गावस्कर के इस बयान ने यकीनन उन खिलाड़ियों की नींद उड़ा दी होगी जो मैच के दौरान कैच लगातार टपका रहे हैं.
ये भी पढ़ें- विराट-रोहित को दिग्गज की चेतावनी, बोले- 'लय में आने के लिए 1-2 मैच नहीं मिलेंगे'
ये भी पढ़ें- श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, सारांश जैन को पहली बार मिला मौका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं