भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली (Vinod Kambli) ने कू ऐप पर अपने विचार साझा किए हैं जो खूब वायरल हो रहे हैं. दरअसल कांबली ने भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के खराब फॉर्म लेकर अपनी राय दी है और इसके लिए पुराने कोच को जिम्मेदार माना है. कांबली ने कू ऐप पर लिखा, 'मुझे लगता है कि जिस तरह बड़े खिलाड़ी अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं उसके लिए सिर्फ उन्हें दोष देना सही नहीं होगा. आज के दौर में कोच के पास पैसों की कमी नहीं है क्योंकि वो इतना पैसा बना रहे हैं कि पूछो ही मत और इस चक्कर में वो भूल गए हैं कि उनका पहला कर्तव्य क्या है. ऐसे में 'पुराने कप्तान' को भी ये भुगतना पड़ा है और इसका नतीजा सबके सामने है. मैं नाम नहीं लूंगा लेकिन मैं वन औन वन कोचिंग के खिलाफ हूं.'
ICC Ranking में केएल राहुल को हुआ फाय़दा तो विराट कोहली को झटका, देखें टॉप 10
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कांबली ने अपने कू ऐप पर साझा किए गए बातों में किसी का नाम नहीं लिया लेकिन फैन्स को यह समझ में आ गया कि पूर्व क्रिकेटर किसके बारे में बात कर रहे हैं. बता दें कि हाल के समय में भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली का परफॉर्मेंस औसत रहा है, पिछले 2 साल से टेस्ट में शतक नहीं लगा पाए हैं. भारत के टेस्ट कप्तान ने अपना आखिरी शतक 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ कोलोकाता में जमाया था.
कांबली के इन बातों से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने किस कोच के बारे में बात की है. बता दें कि पिछले 2 से 3 साल के दौरान भारत के कोच रवि शास्त्री थे.
T20 WC में धमाल मचाने वाले श्रीलंकाई खिलाड़ी ने लिया संन्यास, केवल 3 साल में खत्म हुआ करियर
भारतीय कप्तान विराट कोहली सोमवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेल शुरू होने से ठीक पहले पीठ के ऊपरी हिस्से में दर्द के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए, उपकप्तान केएल राहुल, कोहली की जगह मैच में टीम का कमान संभाल रहे हैं. उन्होंने टॉस के समय कहा कि कोहली के 11 जनवरी से शुरु होने वाले श्रृंखला के आखिरी टेस्ट के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है.
जोहानिसबर्ग टेस्ट में नहीं खेले विराट कोहली, क्रोनोलॉजी से क्या समझें?.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं