- जल्द ही इंग्लैंड दौरे पर जाएगी भारतीय टीम
- भारत दौरे में एक टेस्ट, टी20 और वनडे सीरीज खेलेगा
- जल्द ही होगा भारतीय टीम का ऐलान
भारत के महान दिग्गज सुनील गावस्कर नयी सनसनी उमरान मलिक से बहुत ही ज्यादा प्रभावित हैं. उमरान ने सनी का ही नहीं, बल्कि आईपीएल में नियमित रूप से 150 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी की है. उमरान मलिक (Umran Malik) ने सत्र की सबसे तेज 157 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंक चुके हैं और वह अभी तक 13 मैचों में 21 विकेट चटका चुके हैं. उमरान फिलहाल टूर्नामेंट में चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. और अब गावस्कर ने कहा है कि उमरान को इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले इकलौते टेस्ट के लिए भारतीय टीम में जगह देनी चाहिए. भारत, इंग्लैंड दौरे में एक टेस्ट के अलावा तीन वनडे और इतने ही टी20 मुकाबले खेलेगा.
यह भी पढ़ें: रिकी पोंटिंग ने ऋषंभ पंत की कप्तानी पर कही बड़ी बात, जानें क्या कहा
सनी ने स्टार-स्पोर्ट्स चैनल से बातचीत में कहा कि उमरान अपनी गति से आईपीएल में बहुत और बहुत प्रभावी रहे हैं, लेकिन उनकी गति से ज्यादा यह उनकी सटीकता ही है, जिससे मैं खासा प्रभावित हूं. गावस्कर बोले कि इतनी गति से गेंदबाजी करने वाले पेसर सटीकता के मामले में बहक जाते हैं, लेकिन उमरान कुछ ही गेंद बाहर डालते हैं. अगर वह लेग स्टंप के बाहर जाने वाली गेंदों पर वह नियंत्रण कर लेते हैं, तो वह एक बहुत ही शानदार गेंदबाज बन जाएंगे. इसका अर्थ यह है कि वह हर समय स्टंप की सीध में गेंदबाजी करेंगे. और इस गति के साथ उनकी गेंदों पर सीधे हिट करना आसान होने नहीं जा रहा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: आखिरी पारी में भी चूके रोहित, तो सोशल मीडिया ने सुनायी जमकर खरी-खोटी,पहली बार हुआ ऐसा "हादसा"
पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि अगर उमरान विकेट-टू-विकेट गेंदबाजी करते हैं, तो उनके खेलना बल्लेबाजों के लिए बहुत ही ज्यादा मुश्किल होने जा रहा है. उमरान भारत के लिए खेलने जा रहे हैं और निश्चित ही इंग्लैंड के खिलाफ इकलौते टेस्ट, वनडे सीरीज के लिए उन्हें भारतीय टीम का हिस्सा बनना चाहिए. बता दें कि जारी आईपीएल टूर्नामेंट उमरान का बतौर गेंदबाज पहला पूर्णकालिक सीजन है. जब बात घरेलू क्रिकेट की बात आती है, तो उमरान के पास ज्यादा अनुभव नहीं है. उमरान ने तीन प्रथम श्रेणी और सिर्फ 1 ही लिस्ट ए मैच (फिफ्टी-फिफ्टी) मैच खेला है.
इस क्षेत्र पर भी काम करना होगा उमरान को
उमरान मलिक ने जारी आईपीएल में अभी तक 13 मैचों में फेंके 47 ओवरों में 420 रन देकर 21 विकेट चटकाए हैं. यह एक अच्छा प्रदर्स है, लेकिन उनका इकॉनमी-रेट 8.94 का है. उमरान ने 4 विकेट एक बार और पांच विकेट भी इतनी ही बार चटकाए हैं. कुल मिलाकर यहां चिंता की बात इकॉनमी रेट है और यह इसलिए है कि कुछ मैचों में उमरान खासे महंगे साबित हुए. और इसके कारणों की पड़ताल बहुत ही गंभीरता से करनी होगी इस सीमर को.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं