विज्ञापन

विवियन रिचर्ड्स नहीं, सुनील गावस्कर ने अपने समय के इन दो खिलाड़ियों को बताया T-20 का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

Sunil Gavaskar on Kapil dev: सुनील गावस्कर ने अपने समय के ऐसे दो बल्लेबाजों के नाम बताए हैं जो इस समय टी-20 क्रिकेट खेलते तो विश्व क्रिकेट में जलजला ला देते.

विवियन रिचर्ड्स नहीं, सुनील गावस्कर ने अपने समय के इन दो खिलाड़ियों को बताया T-20 का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
Sunil Gavaskar on Sandeep Patil
  • पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कपिल देव और संदीप पाटिल को वर्तमान टी-20 क्रिकेट के श्रेष्ठ बल्लेबाज बताया
  • गावस्कर के अनुसार यदि ये दोनों खिलाड़ी आज खेलते तो आईपीएल में उन पर बड़ी रकम खर्च होती
  • संदीप पाटिल ने 45 वनडे में 1005 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 82.17 रहा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

T20 World cup 2026: भारत के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने अपने समय के दो ऐसे क्रिकेटरों के नाम बताएं हैं जो वर्तमान क्रिकेट में टी-20 क्रिकेट खेलते तो अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा देते. गावस्कर ने विवियन रिचर्ड्स का नाम नहीं लिया बल्कि उन्होंने भारत के दो बल्लेबाजों का चुनाव किया है.  गावस्कर ने पहले नंबर पर कपिल देव और फिर संदीप पाटिंल का नाम लिया. पूर्व दिग्गज ने कहा कि, "यदि आज ये दो खिलाड़ी टी-20 क्रिकेट खेलते तो आईपीएल में उनपर पैसों की बारिश होती". 

संदीप पाटिंल की बात करें तो इस बल्लेबाज ने 45 वनडे में 1005 रन बनाए थे जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 82.17 का रहा है.  बता दें कि अपने समय में संदीप पाटिंल ज़ोरदार हिटिंग करने वाले दाएं हाथ के बल्लेबाज़ थे, जो अपने बेखौफ़ अटैक और तेज़ पेस अटैक को तोड़ने की काबिलियत के लिए जाने जाते थे. उन्होंने अपनी पावर और स्टाइलिश टाइमिंग को मिलाकर, अक्सर ज़बरदस्त काउंटर-अटैक से भारतीय मिडिल ऑर्डर को बचाया, उनकी बल्लेबाजी काफी शानदार रहती थी. 

दूसरी ओर कपिल देव को दुनिया का सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर माना जाता है कपिल की बल्लेबाजी भी धुआंधार रहती थी. यही कारण है कि गावस्कर ने कपिल गेव और संदीप पाटिंल का चुनाव टी-20 की बेस्ट बल्लेबाज के तौर पर किया है. कपिल देव ने अपने करियर में टेस्ट में 8 शतक और 27 अर्धशतक जमाए तो वहीं वनडे में उनके नाम 3783 रन दर्ज रहे. वनडे में कपिल देव ने बल्ले से 1 शतक और 14 अर्धशतक जमाने का कमाल किया. गेंदबाजी की बात करें तो कपिल देव ने टेस्ट में 434 विकेट तो वहीं, वनडे में 253 विकेट लेने में सफलता पाई.

इसके अलावा गावस्कर ने ये भी कहा कि उनके जमाने में टी-20 क्रिकेट होता तो वो भी इसका भरपूर मजा लेते. यह मेरे लिए राहत की बात होती कि मुझे सिर्फ 20 ओवर ही फील्डिंग करना होता. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com