विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2023

कपिल देव का "किडनैपिंग वीडियो" हो रहा था वायरल, गौतम गंभीर ने बताया पीछे का सच

कपिल देव (Kapil Dev) का यह वीडियो सोमवार से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था. और लोग इसको लेकर अलग-अलग सवाल कर रहे थे

कपिल देव का "किडनैपिंग वीडियो" हो रहा था वायरल, गौतम गंभीर ने बताया पीछे का सच
नई दिल्ली:

अब यह कोई कॉर्मिशियल एक्टिविटी है या कुछ और, लेकिन सोशल मीडिया पर पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapdil Dev) का एक वीडियो वायल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग कपिल देव के हाथ और मुंह बांधकर उनका अपहरण करके ले जा रहे हैं. और इस वीडियो को लेकर सवाल खड़ा करने वाले पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने इस वीडियो की सच्चाई को सामने ला दिया है. जब यह  वीडियो वायरल हुआ था, तो कपिल के इस वीडियो पर पूर्व ओपनर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने ट्वीट करके चिंता जाहिर की है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही गंभीर सहित तमाम लोगों ने वीडियो की प्रकृति पर सवाल खड़ा किया क्या यह वीडियो असली है या फिर यह कोई एडवरटाइजिंग स्टंट है? गंभीर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "क्या किसी और भी यह क्लिप मिली है? उम्मीद करता हूं कि यह वास्तविक नहीं है"

बहरहाल, अब यह साफ हो गया है कि कपिल देव का यह वीडियो अगले महीने शुरू हो रहे World Cup 2023 के प्रोमो शूट का एक हिस्सा है. गंभीर ने लिखा, "कपिल पाजी वेल प्लेड! एक्टिंग का World Cup भी आप ही जीतोगे! अब हमेशा याद रहेगा कि ICC पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप डिज्नी प्लस मोबाइल पर फ्री देखा जा सकेगा."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramlal Nikhanj Kapil Dev, Gautam Gambhir, ICC Cricket World Cup 2023, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com