इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में आज मल्लनपुर के महाराज यदविंद्र सिंह इंटरनेशलन क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स (SRH vs RR) के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में झमाझम शॉटों की बारिश देखने के लिए करोड़ों फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. और पिछले ज्यादातर मैचों की तरह इस बार भी आकर्षण का केंद्र 'छोटे उस्ताद' वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ही होने जा रहे हैं. सभी ने देखा कि गुजरी 19 तारीख को लखनऊ के खिलाफ जयपुर में करो या मरो के मुकाबले में वैभव ने कैसे 38 गेंदों पर 93 रन की सुनामी बैटिंग से राजस्थान को मैच जिताकर उसकी प्ले-ऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा था. और अब जब आज राजस्थान इलिमिनेटर मुकाबला खेलने जा रहा है, तो फिर से वैभव के चाहने वाले बहुत उत्साहित हैं, दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद चिंतित है. लेकिन मैच से पहले हैदराबाद कप्तान पैट कमिंस ने स्वीकार किया कि उनके पास वैभव के लिए कई प्लान तैयार हैं.
उन्होंने आगे कहा, 'हम उनके लिए योजना बनाएंगे. भले ही उन्होंने पिछली बार हमारे खिलाफ शतक बनाया था, लेकिन मुझे लगता है कि कुछ समय ऐसा भी था जब हमने उनके सामने काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और उन्हें शांत रखा था. वहीं दूसरी तरफ, वह हमसे आगे निकल गए. इसलिए, हम उससे सीख लेंगे.' पैट कमिंस ने इस बात पर भी खुलकर बात की कि क्या राजस्थान रॉयल्स को दो बार हराने का आगामी मैच में कोई महत्व होगा या नहीं.
पैट कमिंस ने अपनी बात समाप्त करते हुए कहा, 'जाहिर तौर पर आप फिर से बिल्कुल शून्य से शुरुआत करते हैं, लेकिन आप पिछले मैचों से सीख जरूर लेते हैं. हमने उनके खिलाफ दो बार खेला है. हमने उनके कई खिलाड़ियों को करीब से देखा है. हमारे कई खिलाड़ी उन मैचों को याद कर सकते हैं जहां उन्हें सफलता मिली थी और फाइनल्स में जाने से पहले उस पर भरोसा कर सकते हैं। इसलिए, एक ऐसी टीम के खिलाफ उतरना हमेशा अच्छा होता है जिसके खिलाफ आपको कुछ सफलता मिली हो.'
कैसे आउट हो सकते हैं वैभव सूर्यवंशी?
जाहिर है कि पैट कमिंस वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के प्लान का खुलासा तो नहीं कर सकते थे. लेकिन सवाल यह है कि आखिरकार इस बल्लेबाज को कैसे आउट किया जा सकता है? जवाब है कि वर्तमान में वैभव को आउट करने के प्लान का रिश्ता पिच से बहुत ही ज्यादा जुड़ा है. उदाहरण के तौर पर
उदाहरण के तौर पर आप ऐसे गेंदबाज को शुरुआती ओवर थमा दों, जिसकी उम्मीद वैभव ने की है. लेकिन इससे ज्यादा अहम बात यहां गति के साथ नियमित अंतराल पर प्रयोग के साथ स्लोअर बाउंसर और ज्यादा से ज्यादा गुडलेंथ की ऐसी गेंद फेंकना है, जो "वैभव के पसंदीदा जोन" में न हों. वह भी पारी की शुरुआत में ही जल्द से जल्द क्योंकि अगर एक बार वैभव सेट हो गए, तो फिर सारे वैकल्पिक प्लान पंचर हो जाएंगे. यह साफ-साफ पिछले मैचों में देखा गया कि जब-जब वैभव को 'पाटा पिच' मिली, तो उन्होंने बॉलरों का बुरी तरह बैंड बजा दिया. और आज की पिच भी बहुत हद तक बल्लेबाजों के अनुकूल और हाई स्कोरिंग है. यही वजह है कि एक बार जम जाने के बाद वैभव का विकेट लेना खासा मुश्किल होगा.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के छक्कों की रफ्तार के आगे क्रिस गेल भी फेल! तय है आईपीएल इतिहास के इस मेगा रिकॉर्ड का टूटना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं