विज्ञापन

SRH vs RR: IPL इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने से चूकने पर क्या बोले वैभव सूर्यवंशी?

वैभव ने 29 गेंदों का सामना किया था और उन्होंने 97 रन बनाए. वैभव सिर्फ एक गेंद से आईपीएल के सबसे तेज शतक से चूक गए. यह रिकॉर्ड अब भी क्रिस गेल के नाम है.

SRH vs RR: IPL इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने से चूकने पर क्या बोले वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi Reaction on Missing IPL Fastest Century

Vaibhav Sooryavanshi Reaction on Missing IPL Fastest Century: राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बुधवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी टीम के एलिमिनेटर मुकाबले के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे तेज शतक बनाने से चूक गए लेकिन उन्होंने एक सत्र में सबसे अधिक छक्के लगाने का क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. दुनिया की सबसे अधिक कमाई वाली टी20 लीग में अपना दूसरा सत्र खेल रहे 15 साल के सूर्यवंशी जब 28 गेंद पर 97 रन बनाकर खेल रहे थे तब वह तिहरे अंकों तक पहुंचने से बस एक हिट दूर थे. लेकिन वह आईपीएल का सबसे तेज शतक जड़ने से चूक गए क्योंकि अगली ही गेंद पर उन्होंने प्रफुल हिंगे की एक शॉर्ट गेंद पर अपर कट खेला जो डीप थर्ड मैन पर खड़े आर स्मरण के हाथों में चली गई. 

शतक से चूकने पर क्या बोले वैभव

वहीं वैभव से जब पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में आईपीएल के सबसे तेज शतक से रिकॉर्ड से चूकने को लेकर सवाल हुआ तो बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा,"मुझे आउट होने के बाद ही पता चला. उस समय, मेरा एकमात्र फोकस जितना हो सके उतना योगदान देना था क्योंकि सेंचुरी तो बनती रहेंगी, लेकिन अभी फोकस इस बात पर है कि ट्रॉफी कैसे जीतनी है. अगर मुझे लगता है कि मुझे कहीं परेशानी हो रही है, तो मैं उस पर काम करता हूं. मैं यह नहीं सोचता कि विरोधी क्या प्लान बना रहे हैं, वह उनका प्लान है. मैं अपने प्लान पर फोकस करता हूं, और मैं बस नॉर्मल क्रिकेट खेलने की कोशिश करता हूं."

क्रिस गेल, अभिषेक सब छूटे पीछे

बता दें, वेस्टइंडीज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल के नाम आईपीएल में सबसे तेज शतक (30 गेंद पर) का रिकॉर्ड है. उन्होंने आईपीएल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से पुणे वारियर्स के खिलाफ 66 गेंद पर 175 रन की पारी खेली थी जिसमें 17 छक्के और 13 चौके शामिल थे.

इस मुकाबले में उतरने से पहले सूर्यवंशी छक्कों के मामले में गेल से छह छक्के पीछे थे. गेल ने 2012 के सत्र में 59 छक्के लगाए थे. सूर्यवंशी ने इस मैच में 12 छक्के लगाकर गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया और आईपीएल 2026 में कुल 65 छक्के जड़ दिए. उनके 65 छक्के इस सत्र में दूसरे सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी अभिषेक शर्मा (43 छक्के) से भी काफी अधिक हैं.

सूर्यवंशी ने इससे पहले आईपीएल के दूसरे सबसे तेज शतक (35 गेंद पर) का रिकॉर्ड बनाया था जब उन्होंने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 38 गेंद पर 101 रन बनाए थे. बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज के नाम आईपीएल का तीसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी है. उन्होंने इस सत्र की शुरुआत में सनराइजर्स के खिलाफ 37 गेंद में 103 रन बनाने के दौरान 36 गेंद में शतक पूरा किया था.

यह भी पढ़ें: SRH vs RR: किसी करिश्मे की तरह.... सचिन तेंदुलकर ने बताया कैसे इतनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हैं वैभव सूर्यवंशी

यह भी पढ़ें: SRH vs RR: 12 छक्के, 334.48 का स्ट्राइक रेट...वैभव सूर्यवंशी के कोहराम में कई रिकॉर्ड्स हुए चकनाचूर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com