कहते हैं, जो बात तभी घटित होती है, जिस कालखंड में वह तय होती है.इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में सोमवार का दिन एक ऐसा ही दिन था, जब एक नहीं बल्कि दो बड़ी घटनाएं पहली बार घटित हुईं. एक आईपीएल में और दूसरी टी20 क्रिकेट के संपूर्ण इतिहास में. राजस्थान की बैटिंग में जहां पहला बड़ा कमाल पहला मैच खेलने वाले प्रफुल हिंगे (Praful Hinge) ने किया, इसके बाद जडेजा और फरेरा ने मिलकर वह कारनामा कर दिखाया, जो साल 2005 में खेले गए पहले पहले टी20 मुकाबले से लेकर अभी तक 21 साल के इतिहास में नहीं ही हुआ था.
जडेजा-फरेरा का तूफानी कारानामा
राजस्थान ने 217 रनों का पीछा करना ही शुरू किया कि किसी को यकीन नहीं हुआ कि कब सिर्फ 10 गेंदों के भीतर राजस्थान का स्कोर 4 विकेट पर 2 रन हो गया. यहां कमोबेश मैच की तस्वीर साफ हो चुकी थी कि ऊंट किस करवट बैठेगा. लेकिन इस संकट के समय रवींद्र जडेजा और डोनोवान फरेरा ने मिलकर लंगर डाल दिया. और इन दोनों ने वेंटिलेटर में पड़े राजस्थान रॉयल्स को सांसें देते हुए पांचवें विकेट के लिए 118 रन जोड़ डाले. जडेजा ने 45, तो फरेरा ने 69 रन का योगदान दिया, लेकिन यह साझेदारी करते ही इन दोनों ने इतिहास रच दिया.
ऐसा खेल के इतिहास में कभी नहीं हुआ
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टी20 फॉर्मेट को शुरू हुए करीब 21 साल हो चुके हैं. और जब जडेजा और फरेरा यह जानेंगे कि उन्होंने वह कर दिखाया, जो कभी नहीं हुआ, तो उनका सीना चौड़ा हो जाएगा. जी हां, यह खेल के इतिहास में 10 रन से पहले ही 5 विकेट गिरने के बाद छठे या इससे नीचे किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 118 रन जोड़े. इससे पहले पिछली सर्वश्रेष्ठ साझेदारी 7 रन पर 5 विकेट गिरने के बाद दक्षिण अफ्रीका की घरेलू टीम प्रेटोरिया कैपिटल्स बनाम जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स के बीच इस साल की शुरुआत में खेले गए मैच में हुई थी. यह साझेदारी डेवाल्ड ब्रेविस और शेरफन रदरफोर्ड ने मिलकर 103 रन छठे विकेट के लिए जोड़े थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं