विज्ञापन

SRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने रचा इतिहास, जो 18 साल में बड़े-बड़े बॉलर नहीं कर सके, वह प्रफुल ने पहल ही मैच में कर डाला

Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals: प्रफुल हिंगे ने ख्वाब में भी नहीं सोचा होगा कि उनकी आईपीएल में ऐसी शुरुआत होगी. लेकिन जो उन्होंने कर दिखाया, पता नहीं उस पर कौन पानी फेरेगा

SRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने रचा इतिहास, जो 18 साल में बड़े-बड़े बॉलर नहीं कर सके, वह प्रफुल ने पहल ही मैच में कर डाला
Indian Premier League 2026: प्रफुल हिंग ने राजस्थान को हिला दिया
X: social media

जो कभी नहीं होता, वह खेल की दुनिया में अचानक से हो जाता है और तमाम फैंस दांत तले उंगली दबाने पर मजबूर हो जाते हैं. और सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में करियर का आगाज करने वाले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH vs RR) के लंबी कद-काठी के युवा पेसर प्रफुल हिंगे (Praful Hinge) ने अपने पहले ही मैच में वह कर डाला जो मेगा टूर्नामेंट के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ. जी हां, अगर पहले मैच की बात को भी एक तरफ रख दें, तो हिंगे आईपीएल के किसी मैच में पहले ही ओवर में तीन विकेट चटकाने वाले सिर्फ पहले गेंदबाज बन गए. 

इतिहास में 32 बार हुआ पहले ऐसा

आईपीएल के पिछले 18 साल के इतिहास में 32 बार ऐसा जब किसी बॉलर ने पहले ही ओवर में दो विकेट चटकाए, लेकिन तीन बार विकेट लेने का सुपर कारनामा कभी नहीं हुआ था. वैसे आखिरी बार पहले ही ओवर में दो बार विकेट  लेने के कारनामा साल 2024 में हैदराबाद के लिए खेलने वाले  भुवनेश्वर कुमार ने किया था. तब उन्होंने जोस बटलर और संजू सैमसन के विकेट चटकाए थे. 

ज्यादा फर्स्ट क्लास क्रिकेट नहीं खेले हिंगे

प्रफुल प्रकाश हिंगे घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलते हैं. वह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल 2026 में खेल रहे हैं. हिंगे ने 2024 में विदर्भ के लिए फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया और 2025-26 के सत्र में 10 मैचों में 27 विकेट चटकाए. वह विदर्भ की विजय हजारे ट्रॉफी जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे और उनकी गेंदबाजी की तारीफ हुई थी. घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन से सुर्खियां बटोर चर्चा में आए प्रफुल को पिछले साल मेगा नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा था. और अब इस मजबूत कद काठी के पेसर ने अपने पहले ही मैच में वह कर दिखाया, जो आईपीएल के इतिहास में पिछले 18 साल में बड़े-बड़े गेंदबाज नहीं ही कर सके थे.  

यह भी पढ़ें:  कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और प्रिटोरियस का पहले ही ओवर में कर दिया काम तमाम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com