विज्ञापन

SRH vs RR: अभिषेक शर्मा की शर्मसार करने वाली 'जीरो', अनचाहा रिकॉर्ड हुआ चस्पा, जाने कौन हैं बाकी 3 बल्लेबाज

Abhishek Sharma V/S RR: अभिषेक से इस अहम मुकाबले में फैंस उनकी वैभव सूर्यवंशी से टक्कर की बातें कर रहे थे. लेकिन वह पहली ही गेंद पर आउट होकर यह बैटल हार गए

SRH vs RR: अभिषेक शर्मा की शर्मसार करने वाली 'जीरो', अनचाहा रिकॉर्ड हुआ चस्पा, जाने कौन हैं बाकी 3 बल्लेबाज
Indian Premier League 2026: अभिषेक शर्मा हैदराबाद को निराश ज्यादा कर रहे हैं
X: Social media

Abhishek Sharma brings unwanted record: अपने धुआंधार अंदाज से चौंकाने वाले अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) अब और ही बात के लिए फैंस को चौंका रहे हैं. सोमवार को राजस्थान रॉयल्स (SRH vs RR) के खिलाफ जब उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, तो जोफ्रा आर्चर ने उन्हें पहली ही गेंद पर चलता कर दिया. लेफ्टी बैटर ने पहली ही गेंद पर कदमों का इस्तेमाल किया, लेकिन गेंद बाउंड्री के पार गिरने से पहले ही डीप  बैकवर्ड प्वाइंट पर बिश्नोई के हाथों लपके गए. इसी के साथ ही अभिषेक के माथे पर अनचाहा रिकॉर्ड चस्पा हो गया. और वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा जीरो पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए.  इसमें  चौंकाने वाली बात यह है कि अभिषेक ने इस अनचाहे कारनामे के लिए सभी चार बल्लेबाजों  में सबसे कम गेंदों का सामना किया. 

एक कैलेंजर में सबसे ज्यादा जीरो

संख्या                 बल्लेबाज             साल

7 (18 पारी)             अभिषेक शर्मा         2026

6 (32 पारी)              रोहित शर्मा            2018

6 (32 पारी)              संजू  सैमसन          2024

5  (19 पारी)            गुरकीरत सिंह        2013

सीजन में खराब होता औसत...

लेफ्टी बल्लेबाज का यह पांचवें मैच में दूसरा शून्य रहा. और इससे उनका औसत खराब हो रहा है. आप सोचें कि अगर अभिषेक एक मैच में अर्द्धशतक नहीं जड़ते, तो फिर यह औसत कितना ज्यादा खराब हो जाता. पांच मैचों की इतनी ही पारियों के बाद अब 129 रन बटोर चुके अभिषेक का औसत 25.80 हो गया है. और निश्चित  रूप से यह वह आंकड़ा है, जिसकी उनसे उम्मीद नहीं थी. 

...तो फैंस करने लगेंगे यह मांग

अभी हैदराबाद को यहां से 9 मैच खेलने हैं और अभिषेक के पास हालात को सुधारने का अच्छा मौका है. अगर इन मैचों में उनका प्रदर्शन बेहतर नहीं होता है. और  दूसरी तरफ बल्ले से आग उगल रहे वैभव सूर्यवंशी ऐसे ही सुनामी बैटिंग करना जारी रखते हैं, तो वह दिन दूर नहीं होगा, जब फैंस खुलकर टीम इंडिया में अभिषेक की जगह सूर्यवंशी को खिलाने की मांग करने लगेंगे.

यह भी पढ़ें:  वैभव के 'ब्लास्ट' का प्रतिस्पर्धियों, दावेदारों पर असर शुरू, बहने लगे बल्ले से रन, सुपरस्टार के लिए मुश्किल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com