विज्ञापन

SRH vs RCB: अभिषेक ने अपने ही मेगा रिकॉर्ड पर पानी फेरा, सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने, वैभव को छोड़ पाएंगे पीछे?

Vaibhav Sooryavanshi V/S Abhishek Sharma: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा दोनों के ही फैंस अपने-अपने हीरो के बाजी जीतने की बातें कर रहे हैं. कौन जीतेगा? यह तो भाई लोगों समय ही बताएगा

SRH vs RCB: अभिषेक ने अपने ही मेगा रिकॉर्ड पर पानी फेरा, सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने, वैभव को छोड़ पाएंगे पीछे?
Vaibhav Sooryavanshi V/S Abhishek Sharma:
source: social media

Vaibhav Sooryavanshi V/S Abhishek Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में बल्लेबाजों की सुनामी जारी है.'छोटे उस्ताद' वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने सभी को अभिभूत किया हुआ है. और बाकी स्टार बल्लेबाज उनके कारनामों को पकड़ने या पीछे छोड़ने की कोशिश में जुटे हुए हैं. और इन्हीं में से एक बड़ा कारनामा एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का भी है, जिसमें फिलहाल वैभव सूर्यवंशी बॉस बने हुए हैं. वैभव फिलहाल 53 छक्के जड़कर मेगा टूर्मामेंट के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं. यहां यह भी न भूलें कि अभी राजस्थान रॉयल्स की और मैच खेलने की पूरी-पूरी संभावनाएं बरकरार हैं, लेकिन यह भी देखना होगा कि क्या अभिषेक छोटे उस्ताद को पछाड़ पाएंगे क्योंकि लेफ्टी बल्लेबाज शुक्रवार को आरसीबी (SRH vs RCB) के खिलाफ इस मामले में इतिहास में सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए. 

अभिषेक ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

वैसे लेफ्टी अभिषेक मेगा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में पहले से ही दूसरे नंबर पर थे. अभिषेक ने साल 2024 में एक सीजन में 42 छक्के जड़े थे, लेकिन इस बार उन्होंने आंकड़ा पार करते हुए अपने छक्कों की संख्या को 43 पर पहुंचा दिया है. यहां से सवाल यही है कि क्या वह बाकी बचे मैचों में वैभव के 53 छक्कों के कारनामे को पीछे छोड़ पाएंगे. 

एक सीजन में बसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

छक्के              बल्लेबाज

53*                वैभव सूर्यवंशी (2026)

43*              अभिषेक शर्मा (2026)

42              अभिषेक शर्मा (2024)39 

39               श्रेयस अय्यर (2025)

38             विराट कोहली (2016)

38              विराट कोहली (2024)3

38            सूर्यकुमार यादव (2025)
 

यह भी पढ़ें:  उम्र 15 की, कॉन्फिडेंस 25 से ऊपर का!  परेशान थे संगकारा, वैभव ने पास जाकर दिया भरोसा, सूर्यवंशी का खुलासा

लेखक के बारे में
img
मनीष शर्मा
Stringer from Hanumangarh Rajasthan
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhishek Sharma, Vaibhav Sooryavanshi, Indian Premier League 2026, Sunrisers Hyderabad Vs Royal Challengers Bengaluru 05/22/2026 Shbc05222026270338, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com