विज्ञापन
6 years ago
दुबई:

वीरवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) में वीरवार को खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) को 69 रन से हराकर अपने लिए बहुत ही जरूर जीत हासिल की. किंग्स इलेवन पंजाब ने पंजाब से मिले 202 रनों के टारगेट का पीछा करते मयंक अग्रवाल जल्द ही आउट हो गए, तो पंजाब की उम्मीदों को जोर का झटका लगा. और उसके बाद एक छोर पर पंजाब के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे. कप्तान केएल राहुल भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. एक बार को निकोलस पूरन ने आतिशी 77 रन बनाकर उम्मीदें जरूर जगायीं, लेकिन 15वें ओवर में राशिद खान ने उन्हें चलता किया, तो इसी के साथ ही पंजाब की हार भी सुनिश्चित हो गयी. यहां से पंजाब की पारी को सिमटन में ज्यादा देर नहीं लगी. राशिद खान बहुत भारी साबित हुए, जिन्होंने 3 विकेट चटकाए, वहीं हैदराबाद के खिलाड़ियों ने बेहतरीन फील्डिंग का परिचय देते हुए मयंक और मैक्सवेल को रन आउट किया, जिसका उन्हें पूरा फायदा मिला. इससे पहले हैदराबाद ने कोटे के 20 ओवरों में 6 विकेट पर 201 रन बनाए. उसके लिए जॉनी बैर्य़स्टो ने 97 और कप्तान डेविड वॉर्नर ने 52 रन बनाए और इनकी बेहतरीन बल्लेबाजी से पंजाब दो सौ के ऊपर का स्कोर खड़ा करने में कामयब रहा. पंजाब के लिए युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने 3 और लेफ्टी सीमर अर्शदीप ने 2 खिलाड़ियों को आउट किया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
IPL Live Score, SRH Vs KXIP, Live Score, David Warner, KL Rahul
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com