विज्ञापन

पैट कमिंस ने बढ़ाई SRH की चिंता, IPL 2027 से बाहर रहने के दिए संकेत, बड़ा सवाल- किसकी चमकेगी किस्मत

पैट कमिंस ने इस बात के संकेत दिए हैं वह अगले साल होने वाले आईपीएल से हट सकते हैं. हालांकि, इस पर वो आखिरी फैसला बाद में लेंगे. ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी के सामने कुछ गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

पैट कमिंस ने बढ़ाई SRH की चिंता, IPL 2027 से बाहर रहने के दिए संकेत, बड़ा सवाल-  किसकी चमकेगी किस्मत
Pat Cummins Hint Missing IPL 2027 for Workload Management

पैट कमिंस की अगुवाई में सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने में सफल हुई. टीम को एलिमिनेटर में राजस्थान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. हैदराबाद ने पूरे सीजन दमदार प्रदर्शन दिखाया. लेकिन लीग खत्म होते ही पैट कमिंस ने कुछ ऐसा कहा जिससे फ्रेंचाइजी अगले साल के लिए अभी से चिंतित होगी. पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान हैं और उन्होंने व्यस्त अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल के चलते इस बात के संकेत दिए हैं कि वह अगले साल होने वाले आईपीएल से हट सकते हैं. 

आईपीएल 2027 से बाहर रहने के संकेत

अगले साल आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप भी है और ऑस्ट्रेलिया अपने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के कई मुकाबले खेलेगी. कमिंस ने साफ किया है कि उनका फोक्स टेस्ट और वनडे वर्ल्ड कप होगा. सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से कहा,"अगले साल किसी न किसी मोड़ पर कुछ तो छोड़ना ही पड़ेगा, और वो टेस्ट मैच या वनडे विश्व कप तो बिल्कुल नहीं होंगे." "मैं बहुत करीब से कॉल लूंगा और फ्रेंचाइजी के साथ काम करूंगा कि क्या सही है. चीजें बदल सकती हैं. मुझे कुछ चोटें आई हैं, इसलिए मैं सच में किसी भी चीज़ पर पक्का नहीं होना चाहता." "मेरे लिए हमेशा टेस्ट मैच और वह वनडे वर्ल्ड कप ज़रूरी हैं. मैं कह सकता हूं कि अगर मैं भारत में खेलता (प्रस्तावित टेस्ट सीरीज) हूं, तो मुझे काफी मुश्किल एशेज सीरीज़ से पहले किसी तरह के ब्रेक की ज़रूरत है."

SRH के सामने सवाल- रिटेन करें या रिलीज?

पैट कमिंस ने भले ही संकेत दिए हो, लेकिन उन्होंने कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा है. तेज गेंदबाजों को लेकर ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड भी सख्त है. पैट कमिंस के वर्कलोड को लेकर काम हो रहा है. सवाल है कि सनराइजर्स हैदराबाद अब क्या फैसला लेगी? यह जग जाहिर है कि आईपीएल के हर सीजन के बाद, फ्रेंचाइजी को अपने अगले सीजन के लिए रिलीज और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी होती है. फ्रेंचाइजी नीलामी में जाती हैं और नए सिरे से टीम का ताना बाना बुनती हैं. 

कमिंस का बयान स्पष्ट नहीं है कि वह खेलेंगे या नहीं. क्या वो समय रहते फ्रेंचाइजी को बताते हैं, यह फिर आखिरी मौके पर गच्चा दे जाते हैं. अगर कमिंस ने समय रहते टीम मैनेजमेंट को सूचना दे भी दी तो क्या फ्रेंचाइजी अपने कप्तान को रिलीज करेगी या फिर रिटेन करने का फैसला लेगी? इस बात को ध्यान में रखते हुए कि आईपीएल 2027 में मेगा नीलामी होगी. 

आईपीएल में ऐसे कई मौके आए हैं, जब फ्रेंचाइजी ने अपने खिलाड़ियों को रिटेन किया, वो भी ऐसे मौकों पर जब यह तय था कि खिलाड़ी नहीं खेलेगा. ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, जैसे उदाहरण हैं. हालांकि, ये चोटिल मौके थे.

किसकी चमकेगी किस्मत?

इसके अलावा कमिंस की अनुपस्थिति में फ्रेंचाइजी ईशान किशन को ही अपना कप्तान बनाने का फैसला लेती है या फिर किसी और को मौका देगी. इस सीजन कमिंस शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं थे और टीम की अगुवाई ईशान किशन के हाथों में थी. ऐसे में सवाल है कि क्या फ्रेंचाइजी आने वाले सालों को ध्यान में रखते हुए क्या ईशान किशन के इर्द-गिर्द टीम को बुनेगी? या फिर फ्रेंचाइजी किसी दूसरे खिलाड़ी पर दांव लगाती है.

यह भी पढ़ें: आईपीएल के बाद बेहद व्यस्त है टीम इंडिया का शेड्यूल,टी20, वनडे की भरमार, खेलेगी सिर्फ 3 टेस्ट

यह भी पढ़ें: 'एक बिहारी सब पर भारी' विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी को भविष्य के लिए दिया खास मैसेज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com