Speed Alert Umran Malik: उमरान मलिक IPL का मैच खेल रहे हों और उनके स्पीड गेंद की बात न हो, ये कैसे हो सकता है. भले ही लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद को हार का सामना करना पड़ा लेकिन उमरान ने उम्मीद के मुताबिक अपना काम कर दिया. दरअसल, मैच में उमरान को केवल एक ही विकेट मिला, लेकिन जिस गेंद पऱ उन्हें विकेट मिला, वह गेंद 149.3 Kmph की रफ्तार से फेंकी गई थी. लखनऊ की पारी के 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर उमरान ने क्रुणाल को ऑफ स्टाइड की ओर से गुड लेंथ गेंद फेंकी, जिसपर बल्लेबाज ने ऑफ साइड में शॉट मारने की कोशिश की लेकिन गेंद में स्पीड ज्यादा थी, जिससे क्रुणाल शॉट खेलने पर अपनी टाइमिंग सही नहीं कर पाए, गेंद में स्पीड ज्यादा थी, ऐसे में पलक झपकते ही गेंद नेबल्ले को छुआ और कैच विकेटकीपर अनमोलप्रीत सिंह के पास चली गई.
Umran Malik's fastest delivery of the match - 149.3 Kmph! pic.twitter.com/JasBzsawTv
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) April 7, 2023
बता दें कि उमरान ने इससे पहले वाले मैच में राजस्थान के खिलाफ भी 149.3 kmph की रफ्तार के साथ गेंद फेंककर देवदत्त पडिक्कल को बोल्ड किया. जिस गेंद पर उमरान ने देवदत्त को बोल्ड किया था वह गेंद 149.2 kmph की रफ्तार के साथ फेंकी गई थी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Umran Malik bowled a 149.3kmph delivery to dismiss Krunal Pandya.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 7, 2023
The fastest delivery of the match! pic.twitter.com/fcHyPeaAXY
अनमोलप्रीत सिंह ने कोई गलती नहीं की और एक शानदार कैच लपक लिया. क्रुणाल 23 गेंद पर 34 रन बनाने के बाद आउट हुए. क्रुणाल ने अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्के लगाए थे. यह मैच क्रुणाल के लिए शानदार रहा था. उन्होंने मैच में 3 विकेट भी लिए थे और 34 रन की पारी भी खेली थी, जिसके कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.
A look at the records broken during the Lucknow vs Hyderabad game.
— Cricket Book (@cricketbook_) April 7, 2023
(📸-Twitter)#UmranMalik #KrunalPandya #IndianT20League pic.twitter.com/4iJF24VZxT
बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी की थी और केवल 121 रन ही बना सके थे. लखनऊ के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की जिसके कारण हैदराबाद के बल्लेबाज एक के बाद पवेलियन की राह पकड़ते नजर आए थे. लखनऊ ने 16 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया था. कप्तान केएल राहुल ने 35 रन की पारी खेली थी. जीत के साथ ही लखनऊ की टीम अब प्वाइंट्स टेबल (IPL Points Table) में पहले नंबर पर पहुंच गई है.
--- ये भी पढ़ें ---
* IPL 2023: 'रफ्तार के सौदागर' उमरान मलिक की आंधी, इतनी तेज रफ्तार से फेंकी गेंद, पलक झपकते ही क्रुणाल पांड्या हो गए आउट
* VIDEO देखें: "यह 40 साल का वेटरन है , या 40 का जवान", लखनऊ प्लेयर ने फ्लाइंग कैच से किया सन्न और...
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं