कप्तान ने खेली कप्तानी पारी!! तो भारत के लिए टी20 क्रिकेट में रिंकू सिंह ने लगाया अपना पहला अर्धशतक!! हालाँकि इन सब के बीच बारिश ने आकर मुकाबले के रोक दिया था तो अब डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार भारत ने दक्षिण अफ्रीका की टीम के सामने 15 ओवरों में 152 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई भारतीय टीम ने शुरुआत सही नहीं हुई और दोनों सलामी बल्लेबाज़ बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौट गए| जिसके बाद मैदान पर आए तिलक वर्मा (29) ने अपने कप्तान स्काई के साथ मिलकर स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाया और समय-समय पर बाउंड्री लगाने लगे|
अब देखते हैं कि डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार दक्षिण अफ्रीका को कितने रनों का लक्ष्य दिया जाएगा...
मैच अपडेट (10.54 भारतीय समयनुसार) - गुड न्यूज़!! बारिश रुक चुकी है और कवर्स हटाये जा रहे हैं| भारतीय गेंदबाज़ मैदान पर वार्म अप करते हुए दिख रहे हैं| यानी अब ये अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत आगे बल्लेबाज़ी नहीं करेगा और दक्षिण अफ्रीका के सामने डकवर्थ लुईस के अनुसार लक्ष्य रखा जाएगा| 11.10 मिनट पर डाली जायेगी पहली गेंद|
मैच अपडेट (10.35 भारतीय समयनुसार) - प्रिय दोस्तों, फिलहाल बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है| दोनों ही टीमों के खिलाड़ी इस समय गरम-गरम चाय और कॉफ़ी का मज़ा ले रहे हैं| ऐसा लग रहा है कि हम इस मुकाबले में कुछ समय गंवाते नज़र आ रहे हैं| ताज़ा अपडेट्स जैसे आयेंगे हम आप तक पहुंचा देंगे| बने रहिये हमारे साथ| ये भी आसार हैं कि अब हमें सीधा रन चेज़ ही देखने को मिले|
मोहम्मद सिराज के साथ-साथ बारिश भी मैदान पर आ गई है| खेल को रोक दिया गया है| खिलाड़ी मैदान से बाहर चले गए हैं| पिच कोण पूरी तरह से कवर्स से ढक दिया गया है| महज़ 3 गेंदों का खेल इस पारी में बचा हुआ है और भारत का स्कोर 180 पर है| अब देखते हैं आगे क्या होता है| ताज़ा अपडेट्स के लिए बने रहिये हमारे साथ|
19.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! बैक टू बैक विकेट यहाँ पर गेराल्ड कोएटज़ी के हाथ लगती हुई!! अब हैट्रिक पर होंगे कोएटज़ी| अर्शदीप सिंह शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की फुल गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गाइड किया| नीचे नहीं रख पाए और हवा में गई बॉल सीधा वहां पर मौजूद फील्डर एंडिल फेहलुकवायो की ओर जहाँ से उन्होंने अपने आगे की ओर डाईव लगाकर कैच पकड़ा| 180/7 भारत|
19.2 ओवर (0 रन) आउट!! एलबीडबल्यू!! बल्लेबाज़ी टीम का रिव्यु भी बर्बाद हो गया!! जड्डू तो गए ही गए और साथ में रिव्यु भी ले गए| 38 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| फुल लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद, बल्लेबाज़ इसे लेग साइड पर स्वीप करने गए| स्विंग और गति से बीट हुए और पैड्स पर जा लगी गेंद| बड़ी अपील के बाद अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया, रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद लेग स्टम्प को हिट कर रही थी जिसकी वजह से फील्ड अम्पायर के फैसले को मान्यता दी गई| 180/6 भारत|
19.1 ओवर (2 रन) दुग्गी!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की तरफ हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
18.6 ओवर (6 रन) एक और छक्का!! बिलकुल सामने की तरफ| मोमेंटम बरकरार एक छोर से| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद की पिच तक पहुंचे और गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मार दिया और छह रन बटोरे|
18.5 ओवर (6 रन) छक्का! रिंकू ऑन फायर| काफी देर से आगे आकर बड़े शॉट्स के लिए जा रहे थे और इस बार एलिवेशन के साथ-साथ सही सम्पर्क भी हुआ| लॉन्ग ऑन बाउंड्री के काफी दूर जा गिरी गेंद छह रनों के लिए|
18.4 ओवर (2 रन) फिर से क़दमों का इस्तेमाल किया| लो फुल टॉस बनाया| मिड विकेट की दिशा में उसे खेलते हुए गैप से दो बटोर लिए|
18.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को स्लॉग किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका| शरीर पर खा बैठे|
18.2 ओवर (1 रन) इस बार जड्डू ने मिड विकेट की तरफ गेंद को हीव किया| एक ही रन हासिल हुआ|
18.1 ओवर (1 रन) सिंगल!! क़दमों का इस्तेमाल| लॉन्ग ऑफ़ की तरफ बड़ा शॉट खेलने गए| मिस टाइम हुआ| एक टप्पा खाकर फील्डर तक गई गेंद|
17.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई सस्ते ओवर की समाप्ति| इस बार डीप पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
17.5 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ भी हासिल होगा| शरीर पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की तरफ मोड़ा| पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग थी लेकिन फील्डर ने ऐसा करने से रोक दिया|
17.4 ओवर (1 रन) इस बार ऑफ़ साइड पर हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोर लिया है|
17.3 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
17.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिड!! इस बार गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| बाक़ी का काम कीपर ने किया|
17.1 ओवर (0 रन) इस बार बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
16.6 ओवर (1 रन) सिंगल, स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
16.5 ओवर (6 रन) छक्का! जड्डू द्वारा फाइन लेग की तरफ पुल शॉट का इस्तेमाल किया गया और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए| शरीर पर तेज़ी के साथ डाली गई थी गेंद जिसका फायदा उठा लिया गया|
16.4 ओवर (1 रन) सिंगल ही यहाँ पर हासिल हो पायेगा| स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से एक रन मिला|
16.3 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
16.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
16.1 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| कोई रन नहीं हुआ|
15.6 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
15.5 ओवर (4 रन) चौका! कट शॉट खेलने गए लेकिन अंदरूनी किनारा लग गया! थर्ड मैन फील्डर उसे रोक नहीं पाए और चौका मिल गया|
15.4 ओवर (1 रन) सिंगल और इसी के साथ रिंकू का अर्ध शतक पूरा हुआ| अपने शानदार फॉर्म को यहाँ पर जारी रखते हुए| टीम को इस बल्लेबाज़ से यहाँ से कुछ और बड़े शॉट्स की उम्मीद होगी| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
15.3 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ जड्डू ने अपना खाता खोला| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
रवीन्द्र जडेजा नए बल्लेबाज़ हैं...
15.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट ट्रिस्टन स्टब्स बोल्ड एडन मार्करम| एक और विकेट का पतन| महज़ 1 के स्कोर पर जितेश वापिस लौटे| मिड विकेट बाउंड्री पर एक आसान सा कैच फील्डर द्वारा लपका गया| गेंदबाजी परिवर्तन काम आ गया| ऑफ़ स्पिन गेंद थी| आगे आकर मिड विकेट की तरफ बड़ा शॉट खेलने गए लेकिन ताक़त नहीं लगा पाए| बल्ले से लगने के बाद गेंद हवा में गई जिसे फील्डर ने लपक लिया| ऐसा लगा कि टर्न की वजह से मिस टाइम हो गए थे जितेश| 142/5 भारत|
15.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला और सिंगल हासिल किया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
हालाँकि फिर गेराल्ड कोएटजी गेंदबाज़ी करने आए और उन्होंने तिलक की पारी का अंत कर दिया| ऐसे में भारत की पारी डगमगाती हुई नज़र आ रही थी| तभी मैदान पर आए रिंकू सिंह ने एक तरफ से संभलकर खेलना शुरू कर दिया| वहीँ उनका साथ देते हुए सूर्यकुमार यादव (56) ने चौके छक्के लगाए और चौथे विकेट के लिए दोनों ने मिलकर 70 रनों की साझेदारी की| वहीँ स्काई ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया लेकिन तभी गेंदबाज़ी करने आए तबरेज़ शम्सी ने अपनी फिरकी के जाल में स्काई को फसाया| अंत में रिंकू सिंह (68) ने मिले हुए मौको पर छक्के चौके लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया|