- भारत और अफ्रीका के बीच आज से शुरू हो रहा है दूसरा टेस्ट
- जोहांसबर्ग में भिड़ेंगी दोनों टीमें
- अफ्रीकी मीडिया मैनेजर सिपोकाजी सोकानिले बजाएंगी घंटी
भारत (India) और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम (South Africa National Cricket Team) के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज से शुरू हो रहा है. आज के मुकाबले में दो-दो हाथ करने के लिए दोनों टीमें मैदान में भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे उतरेंगी. दोनों टीमों के बीच यह अहम मुकाबला जोहांसबर्ग (Johannesburg) स्थित इंपीरियल वांडरर्स स्टेडियम (Imperial Wanderers Stadium) में खेला जाएगा.
जोहांसबर्ग टेस्ट में अफ्रीकी मीडिया मैनेजर सिपोकाजी सोकानिले (Sipokazi Sokanyile) घंटी बजाकर खेल की शुरुआत करेंगी. सोकानिले का जन्म ईस्टर्न केप में हुआ है. सोकानिले को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council) ने लॉर्ड्स, साउथहैंपटन, ट्रेंट ब्रिज, समरसेट और मैनचेस्टर में वर्ल्ड कप के मैचों के लिए मीडिया मैनेजर के रूप में भी नियुक्त किया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
SA vs IND: जोहांसबर्ग में इतिहास रचने के लिए विराट सेना बेताब, आप भी देख लीजिए कैसे हो रही है तैयारी
बता दें अफ्रीकी मीडिया मैनेजर सिपोकाजी सोकानिले अपने काम के साथ-साथ खूबसूरती से भी लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अफ्रीकी मैनेजर ने अपनी कई तस्वीरें भी शेयर की हैं, जो उपर क्रमशः दिया गया है.
बात करें भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के बारे में तो भारतीय टीम मौजूदा समय में 1-0 से आगे चल रही है. टीम इंडिया ने मेजबान टीम को सेंचुरियन टेस्ट में 113 रनों से करारी शिकस्त दी थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं