South Africa vs India, 3rd Test Day 3 Live: केपटाउन टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. साउथ अफ्रीका ने 2 विकेट पर 101 रन बना लिए हैं. अभी भी साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 111 रन चाहिए, चौथे दिन टेस्ट मैच का निर्णायक दिन साबित होने वाला है. बुमराह ने एल्गर को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई. इससे पहले शमी ने मार्क्रम को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई थी. मार्क्रम 16 और एल्गर 30 रन बनाकर आउट हुए. क्रीज पर कीगन पीटरसन मौजूद हैं जिन्होंने 48 रन बनाए हैं. स्कोरकार्ड
A big wicket at the stroke of Stumps on Day 3.
— BCCI (@BCCI) January 13, 2022
Bumrah picks up the wicket of Dean Elgar as South Africa are 101/2.
An all important Day 4 awaits.
Scorecard - https://t.co/9V5z8QkLhM #SAvIND pic.twitter.com/XJQwKanywz
इससे पहले भारत की दूसरी पारी 198 रन पर सिमट गई. बुमराह 2 रन बनाकर मार्को यान्सिन का शिकार बने. इस तरह से भारत ने साउथ अफ्रीका से 211 का लीड ली. अब साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 212 रन बनानें होगे. भारत की ओर से पंत ने कमाल किया और 100 रन बनाकर नाबाद रहे. पंत ने अपनी पारी में 139 गेंद का सामना किया, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के जमाए, पंत की पारी के दम पर ही भारत का स्कोर 198 रन तक पहुंच पाया. साउथ अफ्रीका की ओर से जेनसेन ने 4 और एनगिडी ने 3 विकेट लिए. रबाडा के खाते में भी 3 विकेट आए. इससे पहले भारत ने पहली पारी में 223 रन बनाए थे. जिसके बाद साउथ अफ्रीका की पहली पारी 210 पर आउट हो गई थी. जिसके कारण भारत को पहली पारी में 13 रनों की बढ़त मिली था.
CENTURY for @RishabhPant17 #SAvIND #TeamIndia pic.twitter.com/DLthGaWcww
— BCCI (@BCCI) January 13, 2022
FIFTY!
— BCCI (@BCCI) January 13, 2022
A gritty and well made half-century for @RishabhPant17
This is his 8th in Test cricket.#SAvIND pic.twitter.com/qFIqK2Ntgt
बात करें भारत की पहली पारी की तो भारत ने 223 रन बनाए थे जिसके बाद साउथ अफ्रीकी पारी 210 पर सिमट गई थी. पहली पारी के आधार पर भारत को 13 रनों की अहम बढ़त मिली थी. भारतीय गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीकी की पहली पारी के दौरान शानदार गेंदबाजी की थी. खासकर बुमराह ने 5 विकेट चटकाए थे. अब भारत को ऐतिहासिक जीत हासिल करनी है तो बल्लेबाजों को आगे आकर परफॉर्मेंस करनी होगी. देखना दिलचस्प होगा कि कोहली दूसरी पारी में बड़ा स्कोर खड़ा कर पाते हैं या नहीं. पहली पारी में विराट ने 79 रन की शानदार पारी खेली थी.
'तालियां बजाते रहो लड़कों', Virat Kohli ने डगआउट में खामोश बैठे खिलाड़ियों में भरा जोश- Video
South Africa vs India, 3rd Test Day 3 Live Cricket Score Updates
First Class Cricket और Test Match Cricket में क्या अंतर होता है.