South Africa vs Bangladesh updates: दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के 23वें मुकाबले में 149 रनों से हराकर टूर्नामेंट की अपनी चौथी जीत दर्ज की. टीम इसके साथ ही अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. क्विंटन डी कॉक की 174 और हेनरिक क्लासेन की 90 रनों की पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने जारी ICC Cricket World Cup 2023 के 23वें मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 382 रन बनाए और बांग्लादेश को जीत के लिए 383 रनों का लक्ष्य दिया है. इसके जवाब में बांग्लादेश 233 रनों पर ऑल-आउट हो गई. बांग्लादेश के लिए महमूदुल्लाह ने अंत तक संघर्ष किया और उन्होंने शतकीय पारी खेली, लेकिन उनकी पारी पर पानी फिर गया क्योंकि वो टीम को जीत नहीं दिला पाए. SCORECARD
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Bangladesh, South Africa, Shakib Al Hasan, ICC Cricket World Cup 2023, Cricket