विज्ञापन

NZ vs SA: बल्लेबाजी में कॉनर तो गेंदबाजी में गेराल्ड चमके, चौथे T20I में अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को हराया

South Africa Beat New Zealand By 19 Runs: दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला रविवार को खेला गया. जहां अफ्रीकी टीम 19 रनों से बाजी मारने में कामयाब रही.

NZ vs SA: बल्लेबाजी में कॉनर तो गेंदबाजी में गेराल्ड चमके, चौथे T20I में अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को हराया
Gerald Coetzee

South Africa Beat New Zealand By 19 Runs: दक्षिण अफ्रीका ने वेलिंगटन में खेले गए चौथे टी20 में न्यूजीलैंड को 19 रन से हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है. 165 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी न्यूजीलैंड 145 रन पर ही सिमट गई. न्यूजीलैंड को ये मैच और सीरीज जीतने के लिए 165 रन की जरूरत थी. कीवी टीम की बल्लेबाजी दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी की सामने लड़खड़ा गई और 18.5 ओवर में 145 रन पर सिमट गई. सलामी बल्लेबाज टिम रॉबिनसन ने सर्वाधिक 32 रन की पारी खेली. डेन क्लीवर ने 26 रन बनाए. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका.

दक्षिण अफ्रीका के लिए गेराल्ट कोएट्जी ने 3, ओटेनिल बार्टमैन, पी सुब्रायन और केशव महाराज ने 2-2, और वियान मुल्डर ने 1 विकेट लिए. दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 164 रन बनाए थे. विकेटकीपर बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन ने सर्वाधिक 57 रन की पारी खेली. 36 गेंदों की इस पारी में एस्टरहुइजन ने 3 छक्के और 7 चौके लगाए. इसके अलावा टोनी डे जॉर्जी ने 23, रुबिन हर्मनन ने 28, डियान फोरेस्टर ने 19 और जेसन स्मिथ ने 19 रन बनाए.

न्यूजीलैंड के लिए काइल जैमिसन ने 2, जकारी फॉक्स, बेंजामिन सियर्स और कोले मोकोंची ने 1-1 विकेट लिए. सीरीज 2-2 से बराबर हो चुकी है. पांचवां और निर्णायक मुकाबला 25 मार्च को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा.

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका की पुरुष टीम के साथ ही महिला टीम भी 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के दौरे पर है. महिला टीम को टी20 सीरीज गंवानी पड़ी है. न्यूजीलैंड ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है. महिला टीम का भी पांचवां और आखिरी मुकाबला 25 मार्च को क्राइस्टचर्च में ही खेला जाएगा.

महिला टी20 विश्व कप 2026 नजदीक है. इसलिए महिला क्रिकेट टीम में इन दिनों टी20 की धूम है. ऑस्ट्रेलिया की टीम भी टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है.

यह भी पढ़ें- संजू सैमसन से लेकर ऋषभ पंत तक, IPL के वो 10 बड़े स्टार जो अबतक हाथ में नहीं उठा पाए एक बार भी ट्रॉफी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com