विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2021

एंजियोप्लास्टी के बाद सौरव गांगुली की हालत स्थिर, प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के प्रमुख सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की हालत स्थिर है और उन्हें प्राइवेट वार्ड में स्थानांतरित किया गया है. अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी

एंजियोप्लास्टी के बाद सौरव गांगुली की हालत स्थिर, प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया
एंजियोप्लास्टी के बाद सौरव गांगुली की हालत स्थिर, प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के प्रमुख सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की हालत स्थिर है और उन्हें प्राइवेट वार्ड में स्थानांतरित किया गया है. अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पूर्व भारतीय कप्तान की एक दिन पहले फिर से एंजियोप्लास्टी हुई थी और उनके हृदय की धमनियों में अवरोध दूर करने के लिए दो और स्टेंट डाले गए थे. अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘सौरव गांगुली की हालत स्थिर है. उन्होंने बृहस्पतिवार रात अच्छी नींद आयी। उनके स्वास्थ्य से जुड़े सभी मानक सामान्य हैं. उन्हें सीसीयू से प्राइवेट वार्ड में स्थानांतरित किया गया है.

रहाणे ने टीम की जर्सी देकर जीता था दिल अब खुद लियोन ने कही दिल जीतने वाली बात

जाने-माने हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. देवी शेट्टी और डॉ. अश्विन मेहता समेत डॉक्टरों की एक टीम ने गांगुली (48) की बृहस्पतिवार को एंजियोप्लास्टी की. इसके बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया था. हृदय संबंधी दिक्कतों के कारण बुधवार को गांगुली एक महीने में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती हुए थे. इससे पहले उन्हें हल्का दिल का दौरा आया था और ‘ट्रिपल वेसेल डिजीज' का पता चला था.उस दौरान धमनी में अवरोध को दूर करने के लिए उनकी एंजियोप्लास्टी की गयी थी और एक स्टेंट डाला गया था.

IND vs ENG 2021: देखें पूरा शेड्यूल, जानें कब-कहां होंगे मैच, लाइव टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, पूरी डिटेल्स

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बृहस्पतिवार शाम बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की एंजियोप्लास्टी के बाद उनसे मिलने अस्पताल पहुंची. बनर्जी ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें भरोसा है कि गांगुली जल्दी ठीक हो जाएंगे. उन्होंने कहा,“ सौरव अब ठीक हैं... जब उन्हें उनके बेड पर लाया गया तो मैं उनसे और उनकी पत्नी डोना से मिली. बनर्जी ने सफल एंजियोप्लास्टी के लिए डॉक्टरों को भी धन्यवाद दिया. गांगुली की बृहस्पतिवार को एंजियोप्लास्टी की गई.

VIDEO: ​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sourav Ganguly, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com