विज्ञापन
This Article is From Nov 01, 2019

कोच Ravi Shastri को एक नई जिम्मेदारी सौंपना चाहते हैं BCCI अध्यक्ष Sourav Ganguly

Also Read in
कोच Ravi Shastri को एक नई जिम्मेदारी सौंपना चाहते हैं BCCI अध्यक्ष  Sourav Ganguly
Sourav Ganguly ने हाल ही में एनसीए प्रमुख राहुल द्रविड़ से भेंट की थी
  • सौरव ने कहा-एमसीए में एक सिस्टम बनाना चाहते हैं
  • कोच रवि यहां अधिक से अधिक समय बिता सकते हैं
  • हम यहां पर एक अच्छा सेंटर बनाने की कोशिश करेंगे
कोलकाता:

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने टीम इंडिया के प्रमुख कोच रवि शास्त्री को नई जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी कर ली है. गांगुली ने कहा कि राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में एक सिस्टम बनाया जाएगा ताकि शास्त्री (Ravi Shastri) ज्यादा से ज्यादा समय इसमें बिता सकें. बीसीसीआई बेंगलुरू में ही एक बड़े भू-भाग पर एक शानदार क्रिकेट अकादमी बना रहा है. गांगुली और अन्य नए सदस्यों ने बुधवार को NCA के प्रमख राहुल द्रविड़ और अन्य सदस्यों से मुलाकात की थी. गांगुली ने एनसीए के अधिकारियों के साथ उस प्रस्तावित भूमि का भी मुआयना किया जहां नई अकादमी बनने वाली है.

सौरव गांगुली बोले, 'तय कार्यक्रम के अनुसार होगा दिल्ली का टी20 मैच '

गांगुली ने कहा, "हम एक सिस्टम बनाना चाहते हैं, रवि जब तक कोच हैं तब तक वह वहां अधिक से अधिक समय बिता सकते हैं. राहुल यहां पर है. हम यहां पर एक अच्छा सेंटर बनाने की कोशिश करेंगे." गांगुली ने अपने एनसीए दौरे को लेकर कहा, "वह एनसीए के प्रमुख हैं. वास्तव में मैं जानना चाहता था कि एनसीए कैसे काम करता हैं. हम एक नई एनसीए बना रहे हैं. मैं उन सभी से अलग-अलग मिला हूं. मुझे लगता है कि वे एनसीए में काफी काम करते हैं."

India vs Bangladesh: बांग्लादेशी प्लेयर पर दिल्ली के प्रदूषण का 'खौफ', मॉस्क पहनकर की प्रैक्टिस

गौरतलब है कि सौरव गांगुली और कोच रवि शास्त्री के बीच संबंध बहुत मधुर नहीं रहे हैं. दोनों पूर्व क्रिकेटरों के बीच की खटास उस समय सार्वजनिक हो गई थी जब वर्ष 2016 में अनिल कुंबले (Anil Kumble) को भारतीय क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त किया गया था. उस समय जिस तीन सदस्यीय समिति ने कुंबले का चयन कोच के तौर पर किया था, उसमें सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण के अलावा सौरव गांगुली भी शामिल थे. कोच पद के दावेदारों में उस समय भी रवि शास्त्री थे लेकिन आखिरी फैसला कुंबले के पक्ष में हुआ था. सौरव और शास्त्री के बीच की कड़वाहट उस समय खुलकर सामने आ गई थी. शास्त्री ने उनके इंटरव्यू के दौरान गांगुली ((Sourav Ganguly) की गैरमौजूदगी पर ऐतराज जताया था और इसे अपमानजनक बताया था. गांगुली ने इस पर पलटवार करते हुए हुए कहा था-शास्त्री अलग ही दुनिया में जी रहे हैं. दोनों खिलाड़ियों के बीच 'बयानयुद्ध' कुछ समय मीडिया की सुखियों में रहा था.

वीडियो: सौरव गांगुली ने बीसीसीआई का अध्यक्ष पद संभाला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, Ravi Shastri, Sourav Ganguly, Board Of Control For Cricket In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com