भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah के घर आने और परिवार के साथ रात्रि भोज करने के एक दिन बाद शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ अपने क)रीबी संबंधों पर बात की, जो भाजपा की धुर आलोचक कही जाती हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान गांगुली ने पश्चिम बंगाल के मंत्री और कोलकाता के महापौर फिरहाद हकीम की भी प्रशंसा की और उन्हें एक ऐसा व्यक्ति बताया, जिससे किसी भी समय कोई भी संपर्क कर सकता है. गांगुली ने यहां एक निजी अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में कहा, ''हमारी माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मेरी बहुत करीबी हैं. मैंने इस संस्थान की मदद के लिए उनसे संपर्क किया था.''
यह भी पढ़ें- PBKS vs RR: हे भगवान! संजू सैमसन कितने बदनसीब, सोशल मीडिया पर चर्चा बना अनचाहा रिकॉर्ड
पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ''मैं फिरहाद हकीम के भी बहुत करीब हूं. वह मुझे तब से देख रहे हैं जब मैं पहली कक्षा में था. वह हमारे पारिवारिक मित्र हैं. जो भी उससे संपर्क करता है उसे मदद मिलती है. मैंने भी उन्हें कई बार फोन किया है. शाह के शुक्रवार को गांगुली के आवास पर जाने से यह अटकलें तेज हो गई थीं कि पूर्व क्रिकेटर जल्द ही राजनीति में हाथ आजमा सकते हैं.
हालांकि रात्रिभोज को एक करीबी पारिवारिक संबंध बताया गया, जिसकी गांगुली, उनकी पत्नी डोना गांगुली, सौरव के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली और परिवार के अन्य सदस्यों ने मेजबानी की. शाह के साथ भाजपा के विचारक स्वप्न दासगुप्ता, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी भी थे. अटकलों से वाकिफ गांगुली ने शुक्रवार को कहा था, ''कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं...लेकिन मैं उन्हें (शाह को) 2008 से जानता हूं. क्रिकेट खेलते वक्त मैं उनसे मिलता था. इससे ज्यादा कुछ नहीं है.'' उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में शाह के पुत्र जय शाह के साथ काम किया है. जय शाह बीसीसीआई के सचिव हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं