विज्ञापन

चिट्ठी से मिली धमकी पर दादा ने दिखाई 'दादागिरी'! जानें पुलिस को लेकर क्या कहा

सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को हाल ही में चिट्ठी के जरिए जान से मारने की धमकी मिली थी. जिसपर गांगुली का कहना है कि उन्होंने इस मामले को लेकर पुलिस को जानकारी दी है और उन्हें उम्मीद है कि पुलिस इसको जल्द ही सुलझा लेगी.

चिट्ठी से मिली धमकी पर दादा ने दिखाई 'दादागिरी'! जानें पुलिस को लेकर क्या कहा
सौरव गांगुली

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को हाल ही में चिट्ठी के जरिए जान से मारने की धमकी मिली थी. गांगुली का कहना है कि उन्होंने इस मामले को लेकर पुलिस को जानकारी दे दी है और उन्हें उम्मीद है कि पुलिस इसको जल्द ही सुलझा लेगी. कोलकाता के एक्रोपोलिस मॉल में एक आईटेक एप्पल प्रीमियम पार्टनर स्टोर का उद्घाटन करने पहुंचे सौरव गांगुली ने पत्रकारों संग बातचीत करते हुए कहा कि इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं और बाद में सब सही हो जाता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार भी ऐसा ही होगा. हालांकि, पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि उन्होंने इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है और वह इस पर कार्रवाई कर रहे हैं. गांगुली ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पुलिस इस मामले में सख्त कदम उठाएगी और उनके पास पर्याप्त सुरक्षा मौजूद है.

गौरलतब है कि पूर्व भारतीय कप्तान और उनकी पत्नी को मिली धमकी के खिलाफ गांगुली की निजी सचिव ने ठाकुपरपुकर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया गया था कि पिछले कई महीनों से कोई अनजान शख्स लगातार गांगुली के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों वाली चिट्ठी भेज रहा था. हालांकि, हाल में मिली दो चिट्ठी में सौरव और डोना के खिलाफ नफरत भरी बातें लिखने के साथ-साथ उन्हें और उनके लिए काम करने वालों को जान से मारने की धमकी मिली थी.

भारत के पूर्व कप्तान ने सिलेक्टर्स द्वारा लगातार नजरअंदाज किए जा रहे मोहम्मद शमी को लेकर पूछे गए सवाल का भी जवाब दिया. गांगुली ने कहा कि शमी ने भारतीय टीम के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष के अनुसार, शमी की भारतीय टीम में वापसी होगी या नहीं, यह बात तो सिलेक्टर्स ही बता पाएंगे. हालांकि, गांगुली ने कहा कि बंगाल की ओर से खेलते हुए घरेलू क्रिकेट में शमी का प्रदर्शन लाजवाब रहा था.

मोहम्मद शमी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने भारत की जर्सी में अपना आखिरी मुकाबला मार्च 2025 में खेला था. चैंपियंस ट्रॉफी में विजयी टीम का हिस्सा रहने के बाद शमी को लंबे समय से मौका नहीं मिला है. घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उनकी टीम में वापसी नहीं हो पा रही है.

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी का क्या है तोड़? हरभजन सिंह ने बताया बस एक ही रास्ता है, बचना नहीं, भिड़ना होगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sourav Ganguly, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com