विज्ञापन
This Article is From May 22, 2018

टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान सौरव गांगुली टेस्‍ट क्रिकेट से टॉस खत्‍म करने के प्रस्‍ताव के खिलाफ

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली टेस्‍ट क्रिकेट से टॉस की व्‍यवस्‍था का खत्‍म करने के प्रस्‍ताव के पक्ष में नहीं हैं.

टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान सौरव गांगुली टेस्‍ट क्रिकेट से टॉस खत्‍म करने के प्रस्‍ताव के खिलाफ
सौरव गांगुली टेस्‍ट क्रिकेट से टॉस खत्‍म करने के प्रस्‍ताव के पक्ष में नहीं हैं (फाइल फोटो)
  • कहा-निजी तौर पर मैं टॉस हटाने के पक्ष में नहीं हूं
  • 1877 से चली आ रही है मैच से पहले टॉस की परंपरा
  • आलोचकों के अनुसार, टॉस जीतने पर होम टीम को मिलता है लाभ
कोलकाता: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली टेस्‍ट क्रिकेट से टॉस की व्‍यवस्‍था का खत्‍म करने के प्रस्‍ताव के पक्ष में नहीं हैं. इस मुद्दे पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की क्रिकेट समिति की अगले सप्ताह मुंबई में होने वाली बैठक में चर्चा होनी है.गांगुली ने ईडन गार्डन्स में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा , ‘यह देखना बाकी है कि इसे लागू किया जाता है या नहीं. निजी तौर पर मैं टॉस हटाने के पक्ष में नहीं हूं.’सिक्के से टॉस की परंपरा 1877 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गये पहले टेस्ट मैच से चली आ रही है. टॉस जीतने वाली टीम यह फैसला करती है कि उसे पहले बल्लेबाजी करनी है या गेंदबाजी.जिसमें घरेलू टीम का कप्तान सिक्के को उछालता है जबकि दूसरी टीम का कप्तान अपनी पसंद के बारे में बोलता है. हाल के दिनों में इसकी आलोचना हुई है क्योंकि टॉस जीतने पर घरेलू टीम को काफी फायदा होते देखा गया है. इस बारे में गांगुली ने कहा, ‘अगर घरेलू टीम टॉस हार जाती है तो उसे फायदा नहीं मिलता है.’

वीडियो: गावस्‍कर ने इस अंदाज में की विराट कोहली की तारीफ
गौरतलब है कि इस मसले पर पाकिस्तान के दिग्‍गज क्रिकेटर जावेद मियांदाद की राय सौरव गांगुली से एकदम उलट रही है. उन्‍होंने टेस्ट क्रिकेट से टॉस की परंपरा खत्म करने के प्रस्ताव का समर्थन किया था. मियांदाद ने कहा था कि इससे मेजबान टीमें अपनी टीम को फायदा देने वाली पिच बनाने के बजाय गुणवत्‍ता के लिहाज से बेहतर पिच बनाने पर जोर देंगी. टेस्‍ट क्रिकेट से टॉस खत्‍म करने के प्रस्‍ताव पर जब मियांदाद से राय मांगी गई थी तो उन्‍होंने कहा था‘मुझे टॉस की परंपरा खत्म करने के प्रयोग में कोई खामी नजर नहीं आती.’उनका मानना है कि इससे मैच खासकर टेस्ट क्रिकेट अच्छी पिचों पर खेले जाएंगे.दूसरी ओर, पाकिस्‍तान के एक अन्‍य पूर्व कप्‍तान सलीम मलिक इस प्रस्‍ताव के विरोध में हैं. (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sourav Ganguly, Toss Abolition, Test Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com