विज्ञापन

67 साल का इंतजार खत्म! सोनल दिनुषा ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, दुनिया में कोई नहीं कर पाया ऐसा कारनामा

IND vs SL, 2nd Test: सोनल दिनुषा ने एक बार फिर भारत के खिलाफ दीवार बनकर खड़े हो गए हैं. पांचवें दिन लंच तक भारत एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाया है.

67 साल का इंतजार खत्म! सोनल दिनुषा ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, दुनिया में कोई नहीं कर पाया ऐसा कारनामा
Sonal Dinusha record, IND vs SL 2nd Test

Sonal Dinusha record: श्रीलंका ने भारत के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन लंच तक छह विकेट पर 329 रन बनाए. श्रीलंका को 116 रन की बढ़त हासिल है जबकि उसके चार विकेट शेष हैं. मेजबान टीम ने सुबह के सत्र में 100 रन जोड़े जबकि एक भी विकेट नहीं गंवाया. लंच के समय केशारा नुवांता 46 जबकि सोनल दिनुशा 55 रन बनाकर खेल रहे थे. श्रीलंका के लिए इस सीरीज में कमाल करने वाले सोनल दिनुशा ने अर्धशतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया है. भारत के खिलाफ पहली चार टेस्ट पारियों में 50 से ज़्यादा का स्कोर बनाने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा आखिरी बार भारत के खिलाफ साल 1959 में इंग्लैंड के बल्लेबाज केन बैरिंगटन ने किया था. 

भारत के खिलाफ पहली चार टेस्ट पारियों में 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज

  • डगलस जार्डिन (ENG, 1932-1934)
  • एवर्टन वीक्स (WI, 1948)
  • क्लाइड वॉलकॉट (WI, 1948)
  • केन बैरिंगटन (ENG, 1959)
  • सोनाल दिनुशा (SL, 2026)

ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज 

भारत के खिलाफ अपने पहले दो टेस्ट मैचों में 4 बार 50 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. सोनाल दिनुषा से पहले किसी भी बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ ऐसा कमाल नहीं किया था. 

भारत के खिलाफ सोनल दिनुषा ने मचाई खलबली

इस सीरीज में सोनल दिनुषा ने कमाल की बल्लेबाज की है. सोनल दिनुषा साल 2026 में 500 टेस्ट रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इस साल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर  पर इंग्लैंड के हैरी ब्रूक हैं, जो अब तक 434 रन बना चुके हैं. बता दें कि भारत के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में  दिनुषा ने अबतक 4 पारियों में 342 रन बना लिए हैं. वो इस  सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है. दिनुषा ने पहली पारी में शतकीय पारी खेली थी. 

ये भी पढ़ें- अरशद नंबर 1, नीरज चोपड़ा नंबर 4, रोहित की टॉप 10 में एंट्री, सबसे दूर भाला फेंकने वाले एशियाई जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- इमरान खान...विवियन रिचर्ड्स को लेकर कपिल देव ने चुनी अपने दौर की T20 प्लेइंग 11, किसी भारतीय को नहीं दी जगह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gamage Sonal Dinusha, India Vs Sri Lanka 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com