भले ही वैभव सूर्यवंशी ने कई बार कहा है कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलना पसंद है और वह आगे चलकर भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं. लेकिन इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पानेसर ऐसा नहीं मानते हैं. मोंटी पानेसर का मानना है कि वैभव के पास टेस्ट क्रिकेट वाली तकनीक नहीं है. दरअसल, 15 साल के वैभव ने हाल ही में दलीप ट्रॉफी में तीन मैचों में दो अर्धशतकों समेत 151 रन बनाकर बड़े मंच पर अपनी धमाकेदार एंट्री की. हालांकि किसी को भी व्हाइट-बॉल क्रिकेट में सूर्यवंशी के भविष्य पर कोई शक नहीं है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट के मामले में कई पूर्व खिलाड़ियों और जानकारों की राय अलग है. इंटरनेशनल लेवल पर रेड बॉल के साथ वैभव सूर्यवंशी का अभी तक टेस्ट नहीं हुआ है, लेकिन इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने इस फॉर्मेट में भारतीय स्टार के भविष्य को लेकर बड़ा दावा किया है.
पनेसर को नहीं लगता कि वैभव सूर्यवंशी टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे, उन्हें लगता है कि इस फॉर्मेट के लिए जरूरी तकनीक उनमें नहीं है, इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ने 'Beyond23 क्रिकेट पॉडकास्ट' में कहा, "मुझे नहीं लगता कि सूर्यवंशी टेस्ट क्रिकेट में ढल पाएंगे, अभी हैरी ब्रूक ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो टेस्ट और T20 दोनों में टॉप 10 में हैं. लेकिन मुझे नहीं लगता कि सूर्यवंशी के पास वह तकनीक है."
हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क की राय अलग थी, उन्होंने एबी डिविलियर्स और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों का उदाहरण देते हुए कहा कि वैभव सूर्यवंशी टेस्ट क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं,
क्लार्क ने कहा, "मुझे लगता है कि आप तीनों फ़ॉर्मेट खेल सकते हैं। विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने यह करके दिखाया है. ये खिलाड़ी शानदार टेस्ट क्रिकेटर और बेहतरीन T20 क्रिकेटर भी थे. अगर वैभव सूर्यवंशी जैसा इस पीढ़ी का कोई खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में आता है, तो उसे खेलते देखना अद्भुत होगा, लेकिन एक सवाल यह भी है कि क्या वह टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं. "
ये भी पढ़ें- पथिरागे नंबर-1, नीरज चोपड़ा टॉप-10 से बाहर, एशियन गेम्स के आगाज के साथ जानें कौन है एशिया के टॉप 10 एथलीट
ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा की राह पर टेकबॉल स्टार क्विंसी डिसूजा? जानिए उनके 5 बड़े रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें- जायसवाल-रोहित ओपनर, नंबर-3 पर कौन? इरफान पठान ने बताई वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में भारत की बेस्ट प्लेइंग XI
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं