विज्ञापन

एक मैच, तीन बड़े रिकॉर्ड! भारत-पाक मुकाबले में इतिहास रचने को तैयार हरमनप्रीत-स्मृति मंधाना

भारत बनाम पाकिस्तान महिला टी20 मुकाबले के दौरान आज हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और मुनीबा अली के पास विशेष उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका है.

एक मैच, तीन बड़े रिकॉर्ड! भारत-पाक मुकाबले में इतिहास रचने को तैयार हरमनप्रीत-स्मृति मंधाना
स्मृति मंधाना

क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त होने के बेहद करीब है. महिला एशिया कप 2026 के नौवें मुकाबले में आज (पांच सितंबर 2026) भारतीय महिला टीम की भिड़ंत पड़ोसी देश पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला दुबई स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच के दौरान दोनों टीमों की तरफ से कई खिलाड़ियों के पास कुछ खास उपलब्धियां हासिल करने का सुनहरा मौका है, जो कुछ इस प्रकार है- 

हरमनप्रीत कौर

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम की खबर लिखे जाने तक 149 मुकाबलों में कप्तानी की है. आज के मुकाबले में टॉस उछालते ही वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 मुकाबलों में कप्तानी करने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बन जाएंगी. यही नहीं पुरुष खिलाड़ियों की तरफ से भी यह विशेष उपलब्धि किसी के नाम नहीं जुड़ी है. 

स्मृति मंधाना

आज के मुकाबले में स्मृति मंधाना के बल्ले से 78 रन निकलते हैं तो वह महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज बन जाएंगी. फिलहाल यह विशेष उपलब्धि सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड) के नाम दर्ज है. जिन्होंने 186 मैच खेलते हुए 178 पारियों में 4758 रन बनाए हैं. वहीं मंधाना 4681 रनों के साथ दूसरे पायदान पर काबिज हैं. 

मुनीबा अली 

पाकिस्तानी महिला खिलाड़ी मुनीबा अली के बल्ले से आज के मुकाबले में 31 रन निकलते हैं तो वह एक कैलेंडर ईयर में पाकिस्तान की तरफ से महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली पहली बल्लेबाज बन जाएंगी. 

T20I एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का इतिहास 

T20I एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की महिला टीम खबर लिखे जाने तक सात बार आमने सामने हुई है. जहां भारतीय टीम को महज एक मुकाबले में शिकस्त का सामना करना है. वह हार साल 2022 में सिलहट में मिली थी.

यह भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा खेलेंगे टेस्ट क्रिकेट? भारतीय दिग्गज ने लगा दी मुहर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Women, Pakistan Women, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com