विज्ञापन

सिर्फ चौके- छक्के से ठोक डाले 100 रन, 8 रन से बच गया वर्ल्ड रिकॉर्ड, नंबर-2 पर पहुंचे प्रियांश आर्य, T20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में दिल्ली की ओर से खेल रहे प्रियांश आर्य ने तमिलनाडु के खिलाफ केवल 36 गेंद पर शतक जमाकर इतिहास रच दिया. सबसे तेज टी-20 शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में आर्य अब टॉप 6 में पहुंच गए हैं.

सिर्फ चौके- छक्के से ठोक डाले 100 रन, 8 रन से बच गया वर्ल्ड रिकॉर्ड, नंबर-2 पर पहुंचे प्रियांश आर्य, T20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
प्रियांश आर्य ने टी-20 में जमाया 36 गेंद पर शतक
X (formerly Twitter)

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में प्रियांश आर्य ने दिल्ली की ओर से खेलते हुए तमिलनाडु के खिलाफ केवल 36 गेंद पर शतक लगाने का कमाल कर दिखाया है. आर्य ने अपनी तूफानी पारी में 15 छक्के और 5 चौके लगाए. यानी दिल्ली के इस युवा बैटर ने केवल चौके और छक्के से 100 रन बनाए. प्रियांश ने 90 रन छक्के से और 20 रन चौके से बनाकर तहलका मचा दिया. प्रियांश आर्य का टी-20 में यह सबसे तेज शतक है. टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में प्रिंस आर्य अब संयुक्त रूप से छठे बल्लेबाज बन गए हैं. 

टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज की बात करें तो पहले नंबर पर उर्विल पटेल हैं जिन्होंने त्रिपुरा के खिलाफ 28 गेंद पर शतक ठोका था. इसके बाद अभिषेक शर्मा हैं जिनक ेनाम मेघालय के खिलाफ 28 गेंद पर ही शतक लगाने का कमाल दर्ज है. 

टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

  • 28 गेंद - उर्विल पटेल बनाम Tripura ( (2024)
  • 28 गेंद - अभिषेक शर्मा बनाम Meghalaya (2024)
  • 30गेंद - अभिषेक शर्मा बनाम Afghanistan  (2026)
  • 31गेंद - उर्विल पटेल बनाम Services  (2025)
  • 32गेंद - ऋषभ पंत बनाम Himachal Pradesh (2018)
  • 32गेंद - वैभव सूर्यवंशी बनाम यूएई (2025)
  • 32गेंद - अभिषेक शर्मा बनाम Bengal (2025)
  • 35गेंद - रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका (2017)
  • 35गेंद - वैभव सूर्यवंशी बनाम Gujarat Titans (2025)
  • 35गेंद - अभिषेक शर्मा बनाम न्यूजीलैंड (2026)
  • 36गेंद - उर्विल पटेल बनाम यूउत्तराखंड (2024)
  • 36गेंद - वैभव सूर्यवंशी बनाम सनराइडर्स हैदराबाद (2026)
  • 36गेंद - प्रियांश आर्य बनाम तमिलनाडु (2026)

इंदौर में सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी एलीट 2026 के ग्रुप बी में गोल्फ़िंग करने का फैसला किया गया था, प्रीमियर में शामिल हुए प्रियांश ने अपने अभिनय से समां बांध दिया और टेलीविज़न के खिलाफ जोरदार धुनाई की, प्रियांश 181 रन बनाने के बाद आउट हुए, अपनी पारी में प्रियांश ने 68 गेंद का सामना किया. पारी में प्रियांश ने कुल 7 चौके और 19 छक्के लगाए. 

प्रियांश आर्य विश्व रिकॉर्ड बनाने से बस 8 रन से चूक गए 

प्रियांश आर्य टी20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले लुहान-ड्रे प्रेटोरियस के 188 रन के  विश्व रिकॉर्ड से सिर्फ 8 रन से चूक गए और 181 रन पर आउट हो गए. 

लुहान-ड्रे प्रेटोरियस - 188*(79)
प्रियांश आर्य - 181(68)

टी20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

  1. लुहान-ड्रे प्रेटोरियस - 188*(79 गेंद)

  2. प्रियांश आर्य - 181(68 गेंद)

  3. क्रिस गेल 175* (66 गेंद)

  4. एरोन फिंच- 172 रन (76 गेंद)

  5. हमजा खान-164* (65 गेंद) 

प्रियांश आर्य की  181 रनों की पारी में

  • - किसी भारतीय की ओर से बनाया गया सबसे बड़ा T20 स्कोर
  • - भारत में बनाया गया सबसे बड़ा T20 स्कोर
  • - किसी कप्तान द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा T20 स्कोर
  • - SMAT T20 में सबसे बड़ा स्कोर
  • - T20 क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर
  • - एक T20 पारी में सबसे ज़्यादा छक्के (19) - संयुक्त रूप से

यह भी पढ़ें | दूसरे टेस्ट से पहले कप्तान गिल को करनी होंगी 3 'गंभीर' बातों की भरपाई

यह भी पढ़ें | वेलिंग्टन टेस्ट में 15 ओवर पहले ड्रॉ मानने के बाद गौतम गंभीर का पहला पोस्ट वायरल, फैन्स बोले- जीत की कोशिश ...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyansh Arya, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com