विज्ञापन

फॉर्म से नहीं, बल्कि इस पहलू से परेशान ध्रुव जुरेल ने ली इस सीनियर की शरण, सानिध्य में किया घंटों अभ्यास

पिछली कुछ पारियों में ध्रुव जुरेल बड़ा स्कोर नहीं बना सके हैं. और अब पहले टेस्ट की इलेवन में उनका मुकाबला सरफराज खान के साथ है

फॉर्म से नहीं, बल्कि इस पहलू से परेशान ध्रुव जुरेल ने ली इस  सीनियर की शरण, सानिध्य में किया घंटों अभ्यास
SL vs IND 1st Test: गॉल टेस्ट के लिए एक जगह के लिए सरफराज और जुरेल के बीच मुकाबला है
X: social media

पिछले कुछ समय से अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले ध्रुव जुरेल ने यहां भीषण गर्मी में भी जमकर अभ्यास किया तथा अपने सीनियर साथी केएल राहुल से ‘टिप्स' भी लिए. जुरेल का अंतिम एकादश में चयन पक्का नहीं है लेकिन वह अपनी तरफ से किसी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. वह तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों लगभग हर गेंद को सही ढंग से खेल रहे थे. उससे पहले वह फील्डिंग अभ्यास सत्र में सक्रिय रूप से मौजूद थे. उन्होंने स्लिप कॉर्डन पर कुछ शानदार कैच भी पकड़े। वह काफी उत्साहित दिख रहे थे. पिछले साल अक्टूबर में अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ आत्मविश्वास से भरी शतकीय पारी खेलने के बाद जुरेहल टेस्ट मैचों में 44, 6, 14, 13, 0, 2 और 19 रन ही बना पाए हैं.

सात में से 5 बार स्पिनरों ने किया आउट

इससे भी ज्यादा चिंताजनक बात यह है कि उन सात मैचों में से पांच में उन्हें स्पिनरों ने आउट किया है. यहां पहले टेस्ट में उन्हें श्रीलंकाई स्पिनरों के खिलाफ और भी कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा जिनकी अगुवाई प्रभात जयसूर्या कर रहे हैं.वहीं, सरफराज खान को टीम में शामिल करना इस विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए एक चेतावनी है कि वह अपने प्रदर्शन में सुधार करें या उन्हें टीम से बाहर कर दिया जाएगा.

जुरेल करते है स्पिनरों की गलती का इंतजार

सरफराज स्पिनरों के खिलाफ अपने शॉट जैसे स्वीप, रिवर्स स्वीप, आगे बढ़कर शॉट लगाना और कट का बखूबी उपयोग करते हैं. इसके विपरीत जुरेल स्पिनरों की गलती का इंतजार करते हैं. इसलिए यह देखकर हैरानी नहीं हुई कि जुरेल ने की अभ्यास के दौरान राहुल के साथ कुछ समय बिताया, जिन्हें यहां की परिस्थितियों में खेलने का अनुभव है. राहुल ने मुंबई में विशेष रूप से तैयार की गई पिचों पर इस दौरे के लिए तैयारी की थी और जुरेल निश्चित रूप से उनसे कुछ ‘टिप्स' ले रहे होंगे.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhruv Chand Jurel, Sarfaraz Naushad Khan, India, Sri Lanka, Sri Lanka Vs India 08/23/2026 Slin08232026272146, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com