विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2024

SL vs IND: बुमराह और पंत बाहर रहेंगे, टीम इंडिया का चयन अगले कुछ दिनों, संभावित टीम पर नजर दौड़ा लें

Sri Lanka vs India: सूत्रों के अनुसार हार्दिक पांड्या का नाम कप्तान के लिए रेस में सबसे आगे चल रहा है

SL vs IND: बुमराह और पंत बाहर रहेंगे, टीम इंडिया का चयन अगले कुछ दिनों, संभावित टीम पर नजर दौड़ा लें
बीसीसीआई दौरे के लिए हार्दिक पांड्या को कप्तान बना सकता है
नई दिल्ली:

India team for Sri Lanka tour: इसी महीने की 26 जुलाई से शुरू होने जा रहे टीम इंडिया के श्रीलंकाई दौरे से पिछले दिनों विश्व कप टीम में शामिल रहे कई खिलाड़ी इसका हिस्सा नहीं होंगे. अब जहां रोहित और विराट ने टी20 को अलविदा कह दिया है, तो बीसीसीआई कुछ को आराम देने जा रहा है. जाहिर है कि जब थोक के भाव सीनियर जा रहे हैं, तो थोक के भाव में ही युवाओं के लिए अवसर भी बन रहा है. दौरे में खेले जाने वाले तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान अगले कुछ दिनों में किया जाएगा. सूत्रों के अनुसार कप्तान की रेस में बड़ौदाई ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) सबसे आगे हैं.

जहां रोहित और विराट ने ब्रेक लिया है, तो जानकारी के अनुसार सेलेक्टर पंत और बुमराह को आराम देना चाहते हैं. इसकी वजह आने वाले समय में सभी फॉर्मेटों में इन दोनों की जरुरत है. हालिया समय में दोनों ही खिलाड़ी अलग-अलग वजहों से चोटों का शिकार रहे हैं. ऐसे में बोर्ड भी जाता है कि दोनों के वर्कलोड को बहुत ही अच्छे तरीके से मैनेज किया जाए. वैसे दौरे के लिए विश्व कप टीम का हिस्सा रहे ज्यादातर खिलाड़ी फिर से टीम का हिस्सा बनने जा रहे हैं.  

इस सूरत में सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, शिवम दुबे और रिंकू सिंह बैटिंग लाइन की अहम कड़ी होंगे, तो बुमराह की अनुपस्थिति में गेंदबाजी का सारा दारोमदार मोहम्मद सिराज और अर्शदीप के कंधों पर होगा.  युवाओं में गिल और जायसवाल पारी की शुरुआत कर सकते हैं, तो अभिषेक शर्मा और गायकवाड़ में से किसी एक को टीम में जगह मिल सकती है, तो दूसरे विकेटकीपर के रूप में ध्रुव जुरेल टीम का हिस्सा हो सकते हैं. अक्षर पटेल को पहली पसंद के ऑलराउंडर के रूप में जगह मिलने की उम्मीद है, तो आवेश खान और मुकेश कुमार में से कोई एक तीसार पेसर होगा, तो रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव स्पिन डिपार्टमेंट का हिस्सा होंगे. श्रीलंका दौरे के लिए संभावित भारतीय टीम इस प्रकार है: 

हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा/ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिमव दुबे, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल, मुकेश कुमार,क मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Himanshu Pandya, India, Sri Lanka, India Vs Sri Lanka 2023, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com