Pathum Nissanka: क्या निशाना लगाया है पथुम निसानका ने कि पूरा क्रिकेट जगत कभी भी नहीं भूल पाएगा! शुक्रवार का दिन श्रीलंकाई ओपनर के लिए वह रहा, जिसने उन्होंने वह कारनामा कर दिखाया, जो उसने पहले श्रीलंका क्रिकेट इतिहास में कोई भी नहीं कर सका था. पल्लेकल में मेहमान अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे (Sl vs Afg) में पथुम निसानका (Nissanka creates history) ने इतिहास रचते हुए दोहरा शतक जड़ते हुए 139 गेंदों पर 20 चौके और 8 छक्के जड़ते नाबाद 210 रन की पारी खेली. और इसी के साथ ही निसानका कारनामा करने वाले श्रीलंका इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए. साल 1997 में पहला वनडे खेलने के बाद से श्रीलंका का कोई भी बल्लेबाज इस कारनामे को अंजाम नहीं दे सका था. न ही सनथ जयसूर्या और न ही अरविंद डि सिल्वा.
यह भी पढ़ें:
Watch: द ग्रेट खली के 'रांग हैंड सिक्स' ने जीता फैंस का दिल, सोशल मीडिया पर आई कमेंटों की बाढ़
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इससे पहले जयसूर्या ने बनाया था यह स्कोर
निसानका से पहले श्रीलंका के लिए वनडे में सबसे ज्यााद निजी स्कोर का कारनामा सनथ जयसूर्या ने किया था. तब उन्होंने भारत के खिलाफ 189 रन की पारी साल 2000 में खेली थी, लेकिन अब निसानका ने इस पर पानी फेरकर अपना नाम लिख लिया है. और इसे मिटा पाना किसी के लिए भी बहुत ही ज्यादा मुश्किल होगा.
पांचवां सर्वश्रेष्ठ संयुक्त स्कोर
बहरहाल, कुल मिलाकर यह वनडे इतिहास में संयुक्त रूप से पांचवां सर्वश्रेष्ठ स्कोर है. वहीं, इस मैदान पर यह श्रीलंका का सर्वश्रेष्ठ और कुल मिलाकर चौथा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है.कुल मिलाकर वनडे में फिर से दोहरा शतक आना निश्चित रूप से इस बल्लेबाज के लिए ही नहीं, बल्कि इस फॉर्मेट के लिए भी बहुत ही अच्छी बात है, जो टी20 के आकर्षण के कारण अब पिछले पांव पर चला गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं