विज्ञापन

Video: 'लेडी जडेजा' से मिले सर रविंद्र जडेजा, देखकर खुद पर यकीन नहीं कर पा रहे

Lady Jadeja Viral Videos: राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक महिला गेंदबाज बिल्किल जडेजा की गेंदबाजी एक्शन में गेंदबाजी कर रही हैं.

Video: 'लेडी जडेजा' से मिले सर रविंद्र जडेजा, देखकर खुद पर यकीन नहीं कर पा रहे
IPL 2026, Jadeja Viral Videos: लेडी जडेजा से मिले सर रविंद्र जडेजा

Lady Jadeja Viral Video, IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक महिला क्रिकेटर बिल्कुल रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी एक्शन में हूबहू गेंदबाजी कर रही हैं. जिसे देखकर अब फैन्स उन्हें 'लेडी जडेजा' कह रहे हैं. सर जडेजा उस 'लेडी जडेजा' से मिले भी हैं और उनसे बात की है. राजस्थान रॉयल्स की ओर से शेयर किए गए वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है.

इस बार आईपीएल में जडेजा राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे हैं. दरअसल, आईपीएल 2026 सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ ट्रेड कर दिया है और संजू को टीम में शामिल किया था. जडेजा आईपीएल के पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स की ही टीम का हिस्सा रहे थे.  आईपीएल 2026 में जडेजा ने अबतक 8 मैच खेलकर कुल 132 रन बनाए हैं तो वहीं, 6 विकेट लिए हैं. 

आईपीएल 2026 में राजस्थान का शानदार परफॉर्मेंस 
राजस्थान रॉयल्स को आखिरी मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. बल्लेबाजी में वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल तो अच्छी लय में दिखाई दिए हैं, लेकिन टीम का मिडिल ऑर्डर काफी कमजोर नजर आया है. खासतौर पर कप्तान रियान पराग रनों के लिए बुरी तरह से संघर्ष कर रहे हैं। हालांकि, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर ने शानदार गेंदबाजी की है. वहीं, बृजेश शर्मा भी टीम के भरोसे पर खरे उतरे हैं. IPL प्वाइंट्स टेबल में राजस्थान इस समय चौथे नंबर पर है .

पंजाब के खिलाफ मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11 :- वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा और यश राज पुंजा।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11:- प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल

ये भी पढ़ें- Video: भगवान से क्या मांगते हैं वैभव, 'कोई पर्सनल होकर बोले तो बुरा तो लगता ही है..' यह कहकर वैभव सूर्यवंशी ने कैसे ले लिया बदला!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com